फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी की बेवफाई में बुजुर्ग की हत्या: प्रेमी के पिता को मारा, महीने भर पहले युवक संग गई थी महिला, फिर से फरार

Sat, 31 Dec 2022 09:16 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 31 Dec 2022 09:16 AM IST
विज्ञापन
young man killed an elderly man because of his wife's extra marital affair In Ghaziabad
हत्यारोपी पति - फोटो : अमर उजाला

न्यू विकास नगर की आदेश कॉलोनी में घर के बाहर सो रहे परचून व्यापारी मांगेराम (60) की गुरुवार की रात एक बजे कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। इसके आरोप में पुलिस ने पड़ोस के फर्नीचर कारीगर सुनील को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ में खुलासा हुआ कि पांच दिन पहले उसकी पत्नी मांगेराम के बेटे कपिल के साथ चली गई। इसी पर वह मांगेराम और उसके परिवार से रंजिश मानने लगा। पत्नी की तलाश में मांगेराम ने सहयोग नहीं किया तो उसकी हत्या कर दी।

young man killed an elderly man because of his wife's extra marital affair In Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

मूलरूप से बंथला लोनी के रहने वाले मांगेराम परिवार के साथ न्यू विकास नगर आदेश नगर कॉलोनी में रहते थे। वह घर के पास परचून की दुकान चलाते थे। उनकी पत्नी मुन्नी देवी उनके पास रहती हैं। उनके चार बेटे रविंद्र, दीपक, कपिल और अंकित इस कॉलोनी के अलग-अलग मकानों में किराये पर रहते हैं। परिजनों ने बताया कि सोमवार को कपिल और सुनील की पत्नी घर छोड़कर चले गए। दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम संबंध थे।

young man killed an elderly man because of his wife's extra marital affair In Ghaziabad
मृतक मांगेराम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

पुलिस पूछताछ में सुनील ने बताया कि वह खुद को अपमानित महसूस कर रहा था। मांगेराम और उसके बेटों के पास जाकर धमकी दे आया था कि अगर उसकी पत्नी वापस नहीं मिली तो इसका अंजाम भुगतना होगा। इस पर भी वे लोग पत्नी को वापस दिलाने में सहयोग नहीं कर रहे थे। मांगेराम के बेटों ने पुलिस को बताया कि सुनील घर में तोड़फोड़ करके जा चुका था। दुकान को भी नुकसान पहुंचाया था। उन्हें लगा कि पत्नी के चले जाने की परेशानी में वह आपा खो बैठा हैए कुछ दिन में ठीक हो जाएगा, इसलिए पुलिस से शिकायत नहीं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
young man killed an elderly man because of his wife's extra marital affair In Ghaziabad
घर के बाहर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मुझे नहीं मालूम कहते ही कर दिया प्रहार
सुनील ने पुलिस को बताया कि वह गुस्से से भरा हुआ था। उसे लग रहा था कि मांगेराम को मालूम है कि उसका बेटा कपिल कहां है? वह गुरुवार की रात कुल्हाड़ी लेकर उसके पास गया। उसे जाकर कहा कि आखिरी बार पूछ रहा हूं, कपिल कहां है, बता दे। इस पर जैसे ही मांगेराम ने कहा, मुझे नहीं मालूम... वैसे ही उसके सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। उसने सिर हिला दिया, इसलिए कुल्हाड़ी चेहरे पर लगी। इसके बाद चेहरे और कुल्हाड़ी पर कई प्रहार किए। इसी से उनकी जान चली गई। इसके बाद वह वहां से भाग निकला।

विज्ञापन
young man killed an elderly man because of his wife's extra marital affair In Ghaziabad
घर के बाहर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

पत्नी को बेहोश कर ली पति की जान
इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस यह देखकर चौंक गई कि मांगेराम के ठीक बराबर में सो रहीं उनकी पत्नी मुन्नी देवी को हत्या का पता नहीं चला। इसके बारे में पड़ताल की गई तो पता चला कि सुनील ने मुन्नी देवी को बेहोशी की दवा सुंघा दी थी। उसने घर पहुंचते ही देखा कि मांगेराम के पास ही दूसरी खाट पर मुन्नी देवी सो रही हैं। वह हत्या के इरादे से ही आया था। उसने आते ही मुन्नी देवी को दवा सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद हत्या की। मुन्नी देवी को दो घंटे बाद होश आया। वह तीन बजे शौच के लिए उठी थीं। वापस आकर सो गईं। सुबह छह बजे आंख खुलने पर आसपास देखा तो पति की खून से लथपथ लाश दिखी। तब उनकी चीख निकली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed