फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुरादनगर बच्चा चोरी: वार्ड में भर्ती थीं एक दर्जन से ज्यादा प्रसूताएं, बोलीं-बेहोशी का स्प्रे छिड़का और...

Sat, 28 Aug 2021 11:46 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर (गाजियाबाद) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 28 Aug 2021 11:46 AM IST
विज्ञापन
Muradnagar infant baby theft from hospital ward women patients accuses someone sprays unconsciousness spray all fall asleep and theft done
बच्चा (चोरी होने से पहले की तस्वीर), अस्पताल और सड़क पर हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

मुरादनगर में मेरठ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला वार्ड से शनिवार सुबह नवजात शिशु चोरी होने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मेरठ हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी कर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण सीओ सदर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जाम के चलते मेरठ हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लगी थी। मुरादनगर थाना क्षेत्र के सुराना गांव निवासी संदीप ने अपनी पत्नी मीनू को 24 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव पीड़ा के लिए भर्ती कराया था। मीनू ने ऑपरेशन के बाद पुत्र को जन्म दिया था। वह महिला वार्ड में पिछले 3 दिन से भर्ती है। शनिवार सुबह मीनू के पास से उसका बेटा चोरी हो गया। चोरी होने के बाद इसकी सूचना परिजनों को दी गई।

Muradnagar infant baby theft from hospital ward women patients accuses someone sprays unconsciousness spray all fall asleep and theft done
चोरी होने से पहले खींची गई बच्चे की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

परिजनों और ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर हंगामा किया और मेरठ हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ईरज राजा सीओ सदर केएन पांडे अपर मुख्य शिक्षा चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए और स्वास्थ्य केंद्र के अंदर बड़ी बारीकी से अधिकारी जांच कर रहे हैं।

Muradnagar infant baby theft from hospital ward women patients accuses someone sprays unconsciousness spray all fall asleep and theft done
सामुदायिक केंद्र के बाहर खड़े परिजन - फोटो : अमर उजाला

परिजनों का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र में चौकीदार, स्टाफ नर्स होने और वहां सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बाद भी नवजात शिशु चोरी हो गया। जिसमें स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ईरज राजा ने स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. दिनेश वर्मा को निर्देश दिए हैं कि वार्ड में जिन मरीजों की पिछले 3 दिन में छुट्टी हुई है, उनकी पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Muradnagar infant baby theft from hospital ward women patients accuses someone sprays unconsciousness spray all fall asleep and theft done
अस्पताल में जुटे परिजन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। वहीं वार्ड में भर्ती प्रसव पीड़ा के लिए महिलाओं का आरोप है कि वार्ड में बेहोश करने का स्प्रे किया गया होगा, जिससे सभी महिलाओं को नींद आ गई थी।
विज्ञापन
Muradnagar infant baby theft from hospital ward women patients accuses someone sprays unconsciousness spray all fall asleep and theft done
सड़क पर जाम लगाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

यदि स्प्रे ना होता तो एक दो महिलाएं जागती होतीं। वार्ड में दर्जनभर से अधिक महिलाएं भर्ती हैं। इस मौके पर मुरादनगर ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विकास यादव सहित भारी संख्या में भीड़ थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed