फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखें अंदर की तस्वीरें: मेरठ मेट्रो कोच का दुहाई डिपो में हुआ अनावरण, 2025 में शुरू हो जाएगा संचालन

Sat, 07 Sep 2024 09:41 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 07 Sep 2024 09:41 PM IST
विज्ञापन
Meerut Metro coach unveiled at Duhai depot operations to begin in 2025
मेरठ मेट्रो ट्रेन - फोटो : @officialncrtc

गुजरात के सांवली में तैयार हो रही स्वदेशी तकनीक पर आधारित मेरठ मेट्रो ट्रेन के पांच सेट का शनिवार को दुहाई डिपो में एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल अनावरण किया। मेट्रो ट्रेनसेट का बाहरी भाग फ्लोर सेट हरे, नीले और नारंगी रंग का है। खास बात यह है कि मेट्रो ट्रेन में नमो भारत ट्रेन की तरह सभी अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। 2025 तक मेट्रो का संचालन मेरठ में शुरू हो जाएगा।

Meerut Metro coach unveiled at Duhai depot operations to begin in 2025
मेरठ मेट्रो ट्रेन - फोटो : @officialncrtc

एमडी शलभ गोयल ने बताया कि मेरठ में 23 किलोमीटर लंबा मेट्रो कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इस कॉरिडोर पर 13 स्टेशन बनाए जा रहे हैं। 18 किलोमीटर एलिवेटेड और पांच किलोमीटर भूमिगत ट्रैक बिछाया जा रहा है। एलिवेटेड पर नौ और तीन भूमिगत स्टेशन रहेगा। एक डिपो भी बनाया जा रहा है। यह मेट्रो ट्रेन मेरठ के दक्षिणी छोर से उत्तरी छोर की दूरी महज 30 मिनट में पूरी कर लेगी। उन्होंने बताया कि आरआरटीएस और मेट्रो परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। 2025 तक दिल्ली के सराय कालेखां से मेरठ तक नमो भारत ट्रेन दौड़ने लगेगी।

Meerut Metro coach unveiled at Duhai depot operations to begin in 2025
मेरठ मेट्रो ट्रेन - फोटो : @officialncrtc
मेरठ में निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन
मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दीनगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैंसाली, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी, दौरली, मेरठ नार्थ, मोदीपुरम, और मोदीपुरम डिपो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Metro coach unveiled at Duhai depot operations to begin in 2025
मेरठ मेट्रो ट्रेन - फोटो : @officialncrtc

ट्रेन में व्हीलचेयर और प्राथमिक उपचार की रहेगी सुविधा
मेरठ मेट्रो ट्रेन में बीमार, वृद्ध और दिव्यांग लोगों के लिए व्हीलचेयर- स्ट्रेचर और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रहेगी। पैसेंजर इमरजेंसी कम्युनिकेशन डिवाइस सिस्टम, सभी दरवाजों पर पुश बटन,अग्निशमन यंत्र, अलार्म, टॉक-बैक सिस्टम जैसे सुरक्षा उपकरण लगाए गए हैं। मेट्रो स्टेशनों पर प्लेटफार्म स्क्रीन डोर लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
Meerut Metro coach unveiled at Duhai depot operations to begin in 2025
मेरठ मेट्रो ट्रेन - फोटो : @officialncrtc

मेरठ में चार स्टेशनों से जुड़ रहा मेट्रो स्टेशन
मेरठ मेट्रो नमो भारत ट्रेन के चार स्टेशनों से जुड़ेगी। मेरठ साउथ, शताब्दीनगर, बेगमपुल, और मोदीपुरम पर यात्री नमो भारत ट्रेन से उतरकर मेट्रो ट्रेन पर सवार हो सकेंगे। तीन कोच वाली मेट्रो में 173 सीटें हैं। 700 से अधिक यात्रियों के सफर करने की व्यवस्था की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed