फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: अफवाह फैलाकर कराया था बवाल... वीडियो को देखकर पुलिस ने पहचाने चेहरे; गाजियाबाद दुष्कर्म कांड की पूरी कहानी

Sat, 31 Aug 2024 03:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 31 Aug 2024 03:18 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad Crime News Rape Inside Story Police Investigation Accused Recognized from Video
Ghaziabad Crime News - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के साहिबाबाद के लिंक रोड इलाके में बृहस्पतिवार को दिनभर चले बवाल के मामले में पुलिस को साजिश होने की जानकारी मिली है। पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों ने अफवाह फैलाकर लोगों को भड़काया था। इसके लिए किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले को सामूहिक दुष्कर्म का बताया गया। 

बवाल करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी है। पुलिस ने 250 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। बवाल के वीडियो को देखकर आरोपियों के चहेरे पहचानने का प्रयास किया जा रहा है।

एसीपी साहिबाबाद रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि एसआई रुस्तम सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बवाल के दौरान ट्रैफिक जाम हो गया था। इसमें स्कूली बच्चे और एंबुलेंस भी फंस गई थी। आगजनी के डर से लिंक रोड क्षेत्र की दुकानें बंद हो गई थीं। पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पूरे घटनाक्रम के वीडियो मिले हैं। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में पुलिस तैनात है।
Ghaziabad Crime News Rape Inside Story Police Investigation Accused Recognized from Video
Ghaziabad Rape Inside Story - फोटो : अमर उजाला
विधायक बोले- पुलिस समाजवादी पार्टी की
लोनी के भाजपा विधायक नंदकिशोर शुक्रवार को दुष्कर्म पीड़ित किशोरी के परिवार से मिले। विधायक ने मीडिया से बातचीत के दौरान पुलिस पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि यह पुलिस सरकार की नहीं, समाजवादी पार्टी की है। बड़े अफसर घटनास्थल पर क्यों नहीं आए। ये लोग परिवार से मिलने नहीं आएंगे क्योंकि झोला भरकर ऊपर नोट भेजते हैं। ऊपर उनके आका बैठे हैं, जो बेईमान हैं। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री से बात करेंगे।
 
दुष्कर्म केस की पूरी कहानी
दरअसल, लिंक रोड थाना इलाके की एक कॉलोनी बुधवार शाम करीब पांच बजे रिक्शा चालक की 16 साल की बेटी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया। इस केस में नामजद कराए गए साहिबाबाद के शहीदनगर निवासी फैजान (20) को पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह दस बजे गिरफ्तार कर लिया। वह लिंक रोड क्षेत्र में कबाड़ी की दुकान पर काम करता है। पीड़िता और आरोपी अलग-अलग समुदाय के होने की वजह से तनाव की स्थिति बन गई।

विज्ञापन
Ghaziabad Crime News Rape Inside Story Police Investigation Accused Recognized from Video
Ghaziabad Rape Inside Story - फोटो : अमर उजाला
घटना का पता चलने पर करीब 11 बजे हिंदू परिवार गौ रक्षक समेत कई संगठनों के लोग लिंक रोड थाने पर जमा हो गए। इन लोगों ने आरोपी को उनके हवाले किए जाने की मांग करते हुए पहले हंगामा-प्रदर्शन किया। इसके बाद सड़क पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी घटना को सामूहिक दुष्कर्म की बता रहे थे। आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed