फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजियाबाद: करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेटे अनिरुद्ध राघव की मौत मामले में नया मोड़, पत्नी पर हत्या का केस दर्ज

Sat, 13 Mar 2021 11:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 13 Mar 2021 11:37 AM IST
विज्ञापन
Karni Sena national president surajpal singh amu son Anirudh Raghav death case New twist
aniruddh raghav death case - फोटो : अमर उजाला
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल उर्फ अम्मू के बड़े पुत्र अनिरुद्ध राघव की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक की मां प्रभा देवी ने कहा है कि उनके पुत्र ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी योजना बनाकर हत्या की गई है। इस संबंध में गाजियाबाद के एसपी को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

 
Karni Sena national president surajpal singh amu son Anirudh Raghav death case New twist
अनिरुद्ध राघव - फोटो : अनिरुद्ध के फेसबुक पेज से
देर रात पुलिस ने अनिरुद्ध की पत्नी और उसके परिजनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सीओ सेकंड अवनीश कुमार ने बताया कि अनिरुद्ध राघव की मां प्रभा की तहरीर के आधार पर अनिरुद्ध की पत्नी शालू और उसके भाई अभय व मां सुनीता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि पोस्टमार्टम में हैंगिंग की बात सामने आई है।
 
Karni Sena national president surajpal singh amu son Anirudh Raghav death case New twist
अनिरुद्ध राघव - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले दिन में प्रभा देवी द्वारा गाजियाबाद एसपी को भेजे पत्र में कई सवाल उठाए गए हैं। प्रभा देवी का कहना है कि अनिरुद्ध की लंबाई 5 फुट 7 इंच थी। बेड और पंखे की ऊंचाई देखी जाए तो क्या वह फांसी लगाने लायक थी। अनिरुद्ध किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करता था। मौके से शराब की बोतल, सिगरेट कहां से आई। इसकी जांच होनी चाहिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Karni Sena national president surajpal singh amu son Anirudh Raghav death case New twist
अनिरूद्ध राघव की मां - फोटो : अमर उजाला
मौत की सूचना पर सबसे पहले अनिरुद्ध के मौसा पहुंचे। अनिरुद्ध का शव बिस्तर पर पड़ा था। प्रभा देवी का कहना है कि अनिरुद्ध का वजन तकरीबन 95 किलो था जो एक महिला द्वारा अकेले उठाना संभव नहीं है, तो उसे बेड पर आराम से किसने लिटाया। घटना से जुड़े ऐसे अनेक पहलुओं पर प्रभा देवी ने पुलिस अधिकारियों से जांच कराने की मांग की है।
 
विज्ञापन
Karni Sena national president surajpal singh amu son Anirudh Raghav death case New twist
अनिरुद्ध राघव अपने पिता सूरजपाल के साथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण वह गाजियाबाद नहीं जा सके थे। इसलिए तहरीर किसी के माध्यम से भेजी गई है। वहीं दूसरी ओर, शुक्रवार को अनिरुद्ध राघव के साथियों ने भी पिलखुवा स्थित उनके पैतृक घर मोहल्ला मंडी लहुरान पर बैठक की। जिसमें नगर पालिका परिषद के सभासद चेतन राणा, संजीव गुड्डू, मनोज हैडली ने कहा कि अनिरुद्ध की हत्या को आत्महत्या बनाने की कोशिश की जा रही है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed