फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दाढ़ी काटने का मामला: उम्मेद ने पुलिस के सामने जाहिर किए खौफनाक इरादे, बोला-कट्टर धार्मिक नेता की छवि बनाना चाहता था

Sun, 20 Jun 2021 11:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 20 Jun 2021 11:37 AM IST
विज्ञापन
loni ghaziabad beard cutting case big revealing by Accused ummed pahalwan in police interrogation wanted to create an image of a fanatical religious leader
beard cutting case - फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तार होने के बाद पुलिस पूछताछ में उम्मेद पहलवान इदरीसी ने अपने इरादे जाहिर किए। उसने कुबूल किया कि फेसबुक पर भड़काऊ लंबे वीडियो लाइव करने के पीछे उसका मकसद सियासी फायदा लेना था। वह खुद को लोनी में कट्टर धार्मिक नेता के रूप में स्थापित करना चाहता था। उसकी तैयारी पालिका चेयरमैन का चुनाव लड़ने की थी। कट्टर छवि के जरिए वह वोटरों का ध्रुवीकरण करने की सोच रहा था। एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने उससे हुई पूछताछ के हवाले से बताया कि उसे इसकी जानकारी थी कि बुलंदशहर के अनूपशहर निवासी तांत्रिक अब्दुल समद की दाढ़ी लोनी निवासी प्रवेश गुर्जर ने इसलिए काटी क्योंकि दोनों के बीच विवाद हो गया था। समद ने प्रवेश को ताबीज बनाकर दिया था। इसके बाद प्रवेश की परेशानियां और बढ़ गई। बकौल एसपी, उम्मेद ने बताया कि उसे लगा कि अगर इस घटना को सांप्रदायिक रंग मिल गया तो उसके लिए चेयरमैन के चुनाव की राह आसान हो जाएगी।
loni ghaziabad beard cutting case big revealing by Accused ummed pahalwan in police interrogation wanted to create an image of a fanatical religious leader
उम्मेद पहलवान - फोटो : अमर उजाला
किसी पार्टी के भरोसे रहना नहीं चाहता था उम्मेद लंबे समय से सपा में है लेकिन पुलिस पूछताछ में बताया कि वह किसी दल के भरोसे नहीं रहना चाहता था। उसकी योजना खुद के बूते पर इलाके के लोगों पर पकड़ बनाने की थी। वह लंबे समय से लोनी के मामलों को लेकर फेसबुक लाइव कर रहा था। आरोपी अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहता था।

loni ghaziabad beard cutting case big revealing by Accused ummed pahalwan in police interrogation wanted to create an image of a fanatical religious leader
उम्मेद पहलवान गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
मुकदमे में धाराएं बढ़ाईं, रिमांड पर लेगी पुलिस
पुलिस ने उम्मेद पर दर्ज केस में जालसाजी की धारा लगा दी है। यह वीडियो में काट-छांट करने के लिए लगाई गई है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि उम्मेद से अभी कई बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसे पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की अर्जी भी लगाई जाएगी। रिमांड पर लेकर पूरे प्रकरण के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
loni ghaziabad beard cutting case big revealing by Accused ummed pahalwan in police interrogation wanted to create an image of a fanatical religious leader
उम्मेद पहलवान - फोटो : सोशल मीडिया
मददगार भी जाएंगे जेल, अब तक 13 चिन्हित
भड़काऊ वीडियो वायरल करने के आरोपी उम्मेद की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अब उन लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया, जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उसकी मदद की। शरण देने वालों के अलावा उन लोगों को भी जेल भेजा जाएगा, जिन्होंने उम्मेद को साधन और संसाधन मुहैया कराए। अब तक ऐसे 13 लोग चिन्हित हो चुके हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें भेज दी गई हैं।
विज्ञापन
loni ghaziabad beard cutting case big revealing by Accused ummed pahalwan in police interrogation wanted to create an image of a fanatical religious leader
आरोपी उम्मेद - फोटो : अमर उजाला
एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा का कहना है कि उम्मेद के मददगार के तौर पर अब तक 13 लोग चिन्हित कर लिए गए हैं। इनमें से कुछ लोगों ने उसे शरण दी और कुछ लोगों ने फरारी काटने के लिए पैसा, मोबाइल, डोंगल और अन्य संसाधन मुहैया कराए। इन सभी के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed