फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दरोगा हत्याकांड : पापा...पापा कहते हुए मासूम पार्थ ने दी पिता को मुखाग्नि, सभी की आंखें हुईं नम, बेहोश हुई पत्नी

Fri, 26 Mar 2021 11:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 26 Mar 2021 11:16 AM IST
विज्ञापन
inspector prashant shot dead in agra Innocent child lit his father funeral pyre
शहीद दरोगा को मासूम ने दी मुखाग्नि - फोटो : अमर उजाला
कल तक जिस पिता के हाथों में अपनी नन्ही अंगुलियां फंसाकर ढाई वर्षीय पार्थ चलना सीख रहा था, आज उसी पिता को नन्हें हाथों से मुखाग्नि दी। उसे नही पता था कि यह क्या हो रहा है, बस रिश्तेदार उससे जो करा रहे थे, वो करता जा रहा था। पिता के पास खड़े होकर वह उन्हें पुकार रहा था, लेकिन उसे नही पता था कि उसके पापा अब कभी उसे अपने गले नहीं लगा सकेंगे। पापा, पापा कहते हुए पार्थ ने मुखग्नि दी तो श्मशान में शहीद अंतिम विदाई देने आए लोगों की आंखें नम हो उठीं।
inspector prashant shot dead in agra Innocent child lit his father funeral pyre
मासूम बेटे ने दी मुखाग्नि - फोटो : अमर उजाला
 छतारी के मोहल्ला जनकपुरी से दोपहर करीब एक बजे शहीद दरोगा प्रशांत यादव की उनके आवास से अंतिम यात्रा प्रारंभ हुई। जिसे उनके परिजनों और आगरा से साथ आए साथियों ने कंधा दिया। इस दौरान एक रिश्तेदार की गोदी में उनका मासूम पुत्र पार्थ भी साथ चल रहा था। अंतिम यात्रा उनके आवास से मुख्य बाजार में होते हुए गांव के बाहर स्थित श्मशान घाट तक पहुंची। सैकड़ों लोगों का काफिला साथ रहा। अंतिम यात्रा के दौरान लोगों का हुजूम सड़कों पर उतर आया। 
 
inspector prashant shot dead in agra Innocent child lit his father funeral pyre
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
लोग अपने हीरो को नम आंखों से विदाई देने के लिए घरों की छतों पर जुटे हुए थे। जगह जगह पुष्प बरसाए जा रहे थे। गांव की सड़कें शहीद पर बरसाए फूलों से पट गईं। श्मशान में शव पहुंचते ही पार्थ को भी रिश्तेदार वहां लेकर पहुंचे। जहां वह अपने पिता को बार बार पुकार रहा था।  शव को चिता पर रखा गया। इसके बाद मासूम पार्थ को एक रिश्तेदार ने गोद में लेकर उसके पिता का अंतिम क्रियाकर्म शुरू कराया। पार्थ ने पिता को मुखाग्नि दी तो सबकी आंखें नम हो गईं।


विज्ञापन
विज्ञापन
inspector prashant shot dead in agra Innocent child lit his father funeral pyre
शहीद दरोगा की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
पार्थिव शरीर देख बेहोश होकर गिरी पत्नी
दोपहर के समय जब घर पर प्रशांत का शव पहुंचा तो देखकर उनकी पत्नी चीख पड़ीं और बेहोश गईं। मौके पर मौजूद महिलाओं ने उन्हें किसी तरह संभाला। कुछ देर बाद होश में आने पर बार-बार यूपी पुलिस से बदला लेने की बात कह रहीं थीं। चचेरी बहन शालू भी भाई के पार्थिव शरीर को देखकर बदहवास होकर गिर पड़ीं। चीखते हुए बस वह यही कह रहीं थीं कि मुझे भी भाई के साथ जाना है।
 
विज्ञापन
inspector prashant shot dead in agra Innocent child lit his father funeral pyre
शहीद दरोगा की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
अंतिम संस्कार के बाद परिवार से मिले प्रभारी मंत्री
अंतिम संस्कार के बाद प्रभारी मंत्री/ परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार अशोक कटारिया, राज्य मंत्री अनिल शर्मा, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, एसएसपी संतोष कुमार सिंह प्रशांत के घर पहुंचे और परिवार से मिले। उन्होंने शहीद की पत्नी रेणु को सांत्वना दी। परिजनों ने उनसे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। साथ ही पत्नी को पुलिस में नहीं बल्कि शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की। प्रभारी मंत्री ने उनकी मांगों को शासन के समक्ष रखने तथा पूरा कराने का आश्वासन दिया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed