फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहां तुम चले गए : जल्द छुट्टी पर घर आने की बात कहकर गए थे दरोगा प्रशांत, आई मौत की खबर

Thu, 25 Mar 2021 12:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 25 Mar 2021 12:07 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr martyr inspector prashant told family to come soon but never came died during patrolling
बिलखते परिजन, शहीद इंस्पेक्टर के घर के बाहर जुटी भीड़, इंस्पेक्टर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

आगरा के खंदौली के गांव नहर्रा में बुधवार शाम को दरोगा प्रशांत यादव (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दरोगा प्रशांत कुमार गांव के दो भाई विश्वनाथ और शिवनाथ के बीच खेत से आलू खोदाई को लेकर हुए विवाद में झगड़े की सूचना पर सिपाही चंद्रसेन के साथ गांव में आए थे। दरोगा के पकड़ने के लिए पीछे दौड़ने पर विश्वनाथ ने तमंचे से फायर कर दिया। दरोगा की मौत हो गई। सनसनीखेज हत्याकांड की जानकारी पर एडीजी जोन राजीव कृष्ण, आईजी ए सतीश गणेश और एसएसपी बबलू कुमार सहित कई थानों की फोर्स पहुंच गई। देर रात आरोपी की तलाश की जा रही थी।






आगरा के थाना खंदौली बॉर्डर के गांव नाहर्रा में बुधवार शाम दबिश के दौरान शहीद हुए दरोगा प्रशांत यादव  मूलरूप से खुर्जा तहसील के गांव छतारी के रहने वाले थे। प्रशांत के रिश्ते में चाचा लगने वाले पड़ोसी बिजेंद्र ने बताया कि वह करीब 20 दिन पूर्व छुट्टी पर घर आए थे। ड्यूटी पर जाते समय प्रशांत जल्द दोबारा घर आने की बात कहकर गए थे, अब उनके शहीद होने की खबर आई। वहीं, परिजन जानकारी के बाद आगरा रवाना हो गए...

Bulandshahr martyr inspector prashant told family to come soon but never came died during patrolling
शहीद दरोगा को श्रद्धांजलि देते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

छतारी थाना क्षेत्र के मोहल्ला जनकपुरी निवासी रमेश चंद के परिवार में वर्ष 1986 में जन्मे प्रशांत यादव वर्ष 2005 में उत्तर प्रदेश पुलिस में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। अपने कार्य के बूते वो तरक्की की सीढ़ियां चढ़ रहे थे। वर्ष 2010-11 में उनकी तैनाती आगरा मंडल में हुई थी। करीब दो वर्ष पूर्व उपनिरीक्षक बने थे। बीते कुछ समय से वह खंदौली थाने में तैनात थे।

Bulandshahr martyr inspector prashant told family to come soon but never came died during patrolling
शहीद दरोगा प्रशांत - फोटो : अमर उजाला

रिश्ते में चाचा लगने वाले पड़ोसी बिजेंद्र यादव ने बताया कि करीब 20 दिन पूर्व प्रशांत छुट्टी पर घर आए थे। प्रशांत काफी मिलनसार स्वभाव के थे। घर आने पर वह सबसे राजी खुशी लिया करते थे। छुट्टी से लौटते समय उन्होंने जल्दी आने की बात कही थी। बताया की प्रशांत की की छोटी बहन की शादी हो गई है। गुरुवार को पार्थिव शरीर गांव पहुंचने के बाद उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना की सूचना के बाद मृत दरोगा के घर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इस दौरान बिलखते हुए परिजन घटना की और जानकारी के लिए पास खड़े एक व्यक्ति से अनिल दरोगा जी से बात कराने के लिए कहते हुए नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bulandshahr martyr inspector prashant told family to come soon but never came died during patrolling
रात में घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

आगरा से जानकरी मिलते ही सक्रिय हुए अफसर
आगरा में बुलंदशहर निवासी दरोगा की हत्या की सूचना मिलते ही एसएसपी ने तत्काल छतारी थाना प्रभारी को परिजनों को मदद मुहैया कराने के निर्देश दिए। जिसके तहत परिजन आगरा रवाना हुए हैं। 

आगरा में तैनात बुलंदशहर के छतारी निवासी दरोगा के शहीद होने की जानकारी मिली है। छतारी थाना पुलिस को परिजनों की हर संभव मदद के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। गुरुवार को पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।- संतोष कुमार सिंह एसएसपी बुलंदशहर

विज्ञापन
Bulandshahr martyr inspector prashant told family to come soon but never came died during patrolling
शहीद दरोगा को सलामी देते पुलिसवाले - फोटो : अमर उजाला

क्या है मामला
दरोगा प्रशांत कुमार गांव के दो भाई विश्वनाथ और शिवनाथ के बीच खेत से आलू खोदाई को लेकर हुए विवाद में झगड़े की सूचना पर सिपाही चंद्रसेन के साथ गांव में आए थे। गांव नहर्रा निवासी विजय सिंह ने खेत पर आलू किए थे। वह बड़े बेटे शिवनाथ के साथ रहते हैं, जबकि छोटा बेटा विश्वनाथ मां के साथ रहता है। पिता के खते से शिवनाथ आलू निकाल रहा था। इसका विरोध विश्वनाथ कर रहा था। वह आधा हिस्सा मांग रहा था। इसको लेकर भाइयों में विवाद हो गया। बुधवार सुबह पुलिस पहुंची। तब आलू की खुदाई शुरू हो सकी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed