{"_id":"637358c8fa772b04ff3d37d2","slug":"husband-murdered-with-brother-in-law-in-love-affair-daughter-says-arun-uncle-come-through-roof-at-night","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कातिल पत्नी: बेटी बोली- रात में छत के रास्ते आते थे अरुण अंकल...प्रेमी देवर ने भी किया सनसनीखेज खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कातिल पत्नी: बेटी बोली- रात में छत के रास्ते आते थे अरुण अंकल...प्रेमी देवर ने भी किया सनसनीखेज खुलासा
Tue, 15 Nov 2022 03:02 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 15 Nov 2022 03:02 PM IST
ghaziabad murder
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद में प्रेमी के साथ मिलकर पति चंद्रवीर (46) की हत्या कर प्रेमी के ही घर में छह फीट के गड्ढे में शव को छिपाने के मामले का क्राइम ब्रांच ने चार साल बाद सोमवार को खुलासा किया है। प्रेम संबंध का पता चलने पर प्रेम प्रसंग में बाधक बने पति चंद्रवीर को पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची और 28 सितंबर 2018 की रात पति की तमंचे से सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। प्रेमी अरुण में चंद्रवीर के सिर के नीचे बाल्टी लगाकर खून भरा और फिर अपने घर में ही चार दिन तक खोदे छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाकर ऊपर से पक्का फर्श करा दिया। मामले में चंद्रवीर के भाई भूरे सिंह ने पांच अक्तूबर 2018 को चंद्रवीर के लापता होने की रिपोर्ट सिहानी गेट थाने में दर्ज कराई थी। मामला नंदग्राम के गांव सिकरोड का है।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
एसपी क्राइम डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि सिकरोड निवासी चंद्रवीर के लापता होने के मामले में पांच अक्तूबर को दर्ज रिपोर्ट में जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस ने जांच बंद कर दी थी। हाल में क्राइम ब्रांच गुमशुदगी के लंबित पड़े मामलों की जांच में जुटी तो पूछताछ में ग्रामीणों और चंद्रवीर की बेटी ने पुलिस को मामले का सुराग दिया।
Ghaziabad Murder
- फोटो : अमर उजाला
शक जाहिर करते हुए पुलिस ने चंद्रवीर की पत्नी और पड़ोस में रहने वाले अरुण से पूछताछ की तो उनकी निशानदेही पर अरुण के घर से चंद्रवीर के शव का कंकाल बरामद किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी अरुण, सविता को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तमंचा, कुल्हाड़ी, बाल्टी बरामद की है। शव का डीएनए कराया जाएगा।
विज्ञापन
Ghaziabad Murder
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी अरुण ने बताया कि चंद्रवीर की पत्नी से उसके 2017 से प्रेम संबंध थे। वह रात को उसके घर पर मिलने जाता था। इसकी जानकारी चंद्रवीर को हो गई थी और उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसी बात पर चंद्रवीर सविता के साथ मारपीट करता था। इसी से परेशान होकर सविता ने प्रेमी अरुण के साथ मिलकर चंद्रवीर को मारने की साजिश रची।
Ghaziabad Murder
- फोटो : अमर उजाला
बेटी ने बताया रात में छत के रास्ते आते थे अरुण अंकल
क्राइम ब्रांच प्रभारी अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने बताया कि मामले की जांच में चंद्रवीर की बेटी से पूछताछ की। वह एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। बेटी को उसके पिता की तलाशने के लिए भरोसा दिलाया और दो दिन तक पूछताछ की। बेटी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले अरुण अंकल छत के रास्ते रात में उनके घर आते थे। इसी वजह से उन्हें उन पर शक है।
क्राइम ब्रांच प्रभारी अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने बताया कि मामले की जांच में चंद्रवीर की बेटी से पूछताछ की। वह एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। बेटी को उसके पिता की तलाशने के लिए भरोसा दिलाया और दो दिन तक पूछताछ की। बेटी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले अरुण अंकल छत के रास्ते रात में उनके घर आते थे। इसी वजह से उन्हें उन पर शक है।