फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेना की जासूसी: जमीन बेचकर मां ने काबिल बनाया था बेटा, चंद पैसों के लालच में देशभक्ति भूल गया सौरभ

Sat, 09 Jan 2021 11:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 09 Jan 2021 11:13 AM IST
विज्ञापन
Hapur ex army man saurabh sharma arrested in terrorist link Mother had made her son capable by selling land
सौरभ शर्मा - फोटो : अमर उजाला
सेना संबंधी खुफिया सूचनाएं देने के आरोप में एटीएस ने उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बिहुनी निवासी एक पूर्व सैनिक सौरभ शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि खुफिया सूचनाएं देने की एवज में पूर्व सैनिक के खातों में पाकिस्तान हैंडलर के माध्यम से धनराशि भेजी गई है। पूर्व सैनिक मई 2020 में बीमारी के कारण नौकरी छोड़कर घर आ गया था। टीम ने गिरफ्तारी लखनऊ से दिखाई है जबकि परिजन के अनुसार टीम के सदस्य पूछताछ के बहाने उसे मेरठ बुलाकर ले गए जहां गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ लखनऊ में संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
Hapur ex army man saurabh sharma arrested in terrorist link Mother had made her son capable by selling land
सौरभ शर्मा - फोटो : अमर उजाला
सौरभ शर्मा के पिता की मौत करीब 20 साल पहले हो चुकी थी, इसके बाद उसकी माता मधु शर्मा ने जमीन बेचकर किसी तरह अपने बेटे को सेना में भर्ती कराया। सौरभ तीन भाईयों में बीच का है, उसके दादा दरोगा थे, इन्हीं की प्रेरणा से वह फौजी बना था। बिहूनी निवासी स्वर्गीय ओमदत्त शर्मा के तीन बेटों में सौरभ शर्मा बीच का है। परिवार के पास किसी समय गांव से सटी 9 बीघा जमीन थी। वर्ष 2013 में सौरभ भारतीय सेना में भर्ती हुआ। इस दौरान उसकी मां ने बेटे को काबिल बनाने के लिए वह जमीन भी बेच दी थी।


 
Hapur ex army man saurabh sharma arrested in terrorist link Mother had made her son capable by selling land
सौरभ शर्मा का परिवार - फोटो : अमर उजाला
सेना में करीब सात साल नौकरी करने के बाद सौरभ वीआरएस लेकर गांव लौट आया, बताया गया है कि वह किडनी की बीमारी से पीड़ित था। गांव वालों को कतई यकीन नहीं था कि सौरभ इस तरह की वारदात से जुड़ा होगा। पूरा गांव ही उनका मान सम्मान करता था और सौरभ का परिवार भी सभी को सम्मान देता था। लेकिन पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का धब्बा लगने से पूरा परिवार शर्मसार हो गया है। हालांकि उसकी मां मधु का कहना है कि उसका बेटा निर्दोष है। वह किसी तरह की घटना में संलिप्त नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hapur ex army man saurabh sharma arrested in terrorist link Mother had made her son capable by selling land
सौरभ शर्मा - फोटो : अमर उजाला
पैसों के लालच में देशभक्ति भूल गया सौरभ
चंद पैसों के लालच ने पूर्व सैनिक सौरभ पर बड़ा दाग लगा दिया है। उसके गांव के लोग भी अचरज में हैं। देश सेवा के लिए सेना में भर्ती हुआ जवान कैसे देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हो गया गांव वाले इस पर चर्चा कर रहे हैं। गढ़ क्षेत्र के गांव बिहूनी निवासी सौरभ शर्मा ने अपने पिता की मौत के बाद देश की सेवा करने का फैसला लिया था, जिसके लिए वह सात साल पहले सेना में भर्ती हो गया था। लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के चलते सौरभ के परिजन सेना में नौकरी कराने में खुश नहीं थे, जिसके चलते सौरभ ने मई 2020 में सैना की नौकरी को त्याग पत्र दे दिया था। 

 
विज्ञापन
Hapur ex army man saurabh sharma arrested in terrorist link Mother had made her son capable by selling land
सौरभ शर्मा के गांव का हाल - फोटो : अमर उजाला
जिसके बाद आर्मी संबंधित जानकारी होने का सौरभ ने गलत प्रयोग करना शुरु कर दिया, जिसका खुलासा यूपी एटीएस ने किया है। सख्ती से पूछताछ में कबूलते हुए बताया कि वह सेना की नौकरी छोडने के बाद सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी समेत अन्य देशों में भेजता है, इसके अलावा सौरभ ने पूछताछ में बताया कि वह व्हाटसएप के जरिए पैसों के लालच में महिला को जानकारी उपलब्ध कराता था। जिससे क्षेत्र में सौरभ के लिए तरह तरह की चर्चा बनी रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उसकी गतिविधियों से उन्हें कभी ऐसा कुछ महसूस नहीं हुआ लेकिन गांव के लोग यह जानकारी मिलने से आहत हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed