गाजियाबाद की भारत सिटी सोसायटी में तीन बहनों की खुदकुशी के मामले में नया खुलासा हुआ है। तीन बच्चियों के पिता चेतन की निजी और आर्थिक जिंदगी से जुड़े नए खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि तमाम तरह के व्यवसाय करने वाले चेतन कुमार केवल 12वीं पास हैं। उन्होंने कम समय में उम्मीद से ज्यादा कमाई करने के बाद उतनी ही तेजी से आर्थिक तंगी का सामना किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, चेतन के नाम पर तीन बैंक खाते संचालित हो रहे हैं। हालांकि, अभी इन खातों में हुए लेनदेन का पूरा ब्योरा बैंकों से पुलिस को नहीं मिला है। बैंक को पत्र लिखकर जल्द जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
2 of 10
Ghaziabad Sisters Suicide
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चेतन और उनकी तीसरी पत्नी टीना दोनों ही 12वीं पास हैं। लोन कमीशन एजेंट का काम छोड़ने के बाद चेतन ने स्टॉक एक्सचेंज, क्रेडिट कार्ड बनवाने व शेयर ट्रेडिंग का काम किया। इस दौरान अपने कार्यालयों में टीना को कॉल अटेंडेंट के तौर पर रखा। इसी दौर में चेतन की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई। उनके पास तीन-तीन चार पहिया वाहन व फ्लैट होने के साथ ही अन्य शौक पूरे होने लगे।
3 of 10
Ghaziabad Triple Suicide
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि, कुछ ही समय बाद कारोबार में अचानक नुकसान शुरू हो गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वर्तमान में जिस फ्लैट में परिवार रह रहा था, उसका तीन माह का किराया बकाया है। इसके अलावा जिस फ्लैट में चेतन ने कार्यालय बनाया था, उसका छह माह से किराया नहीं दिया गया है। पुलिस ने दिल्ली और मुजफ्फरपुर (बिहार) निवासी दोनों मकान मालिकों को पूछताछ के लिए बुलाया है।
4 of 10
ghaziabad suicide
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्कूल बेहद कम जाती थीं किशोरियां
शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि तीनों किशोरियां स्कूल बेहद कम जाती थीं। पढ़ाई में मन नहीं लगने के चलते वे कई-कई दिनों तक छुट्टी पर रहती थीं। इस कारण उनकी नियमित पढ़ाई प्रभावित हुई। हालांकि, मंगलवार दोपहर तीन बजे तक पुलिस टीम स्कूल जांच के लिए नहीं पहुंच सकी थी।
5 of 10
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद जांच के लिए आई पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस का कहना है कि एक जांच टीम को स्कूल भेजकर किशोरियों के शैक्षिक दस्तावेजों की जांच की जाएगी। बताया जा रहा है कि जिस अवधि में किशोरियां स्कूल में पढ़ रही थीं, उस समय के कई शिक्षक अब स्कूल छोड़ चुके हैं। ऐसे में पुलिस पूर्व शिक्षकों से भी संपर्क कर किशोरियां के व्यवहार और मानसिक स्थिति से जुड़ी जानकारी जुटा सकती है।