फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CCTV ने किया बेनकाब: 20 साल पुराने दोस्त ने डलवाई थी उद्यमी के घर डकैती, मास्टरमाइंड ने खुद की रेकी, फिर...

Thu, 13 Oct 2022 12:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 13 Oct 2022 12:36 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad Robbery Case 20 year old friend had robbed the entrepreneur house
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के नेहरू नगर थर्ड के ई-ब्लॉक में सात अक्तूबर को उद्यमी रमन सरीन के घर 24 लाख की डकैती उनके 20 साल पुराने दोस्त संजीव छावड़ा ने डलवाई थी। वह अपनी मोबाइल की दुकान के कर्मचारी अशोक के साथ रेकी करने भी आया था। उसने डकैती के लिए छह बदमाशों को भेजा था। पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ में चार को गिरफ्तार कर वारदात के खुलासे का दावा किया। चारों के पैर में गोली लगी है जबकि दो भाग निकले। इनसे पहले ही संजीव और अशोक को भी पकड़ लिया गया। हालांकि, बरामदगी कम हुई है। लूटी गई रकम 17 लाख में से सिर्फ 2.40 लाख मिले है। सात लाख के गहने लूटे थे, इनमें से बहुत कम बरामद हुए हैं। एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि बदमाश राजकुमार उर्फ राजू और अमित भड़ाना सिहानी गेट और फिरोज व सौगंध कविनगर में गिरफ्तार किए गए। डकैती के लिए तीन बाइकों से छह बदमाश आए थे।
Ghaziabad Robbery Case 20 year old friend had robbed the entrepreneur house
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मकान के अंदर अमित भड़ाना, विजय और सुधीर शर्मा गए थे। तीनों ने रमन की पत्नी और बेटी को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। राजकुमार उर्फ राजू, सौगंध और फिरोज उर्फ बाबू मकान के बाहर रहे। 
Ghaziabad Robbery Case 20 year old friend had robbed the entrepreneur house
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
फुटेज में दिखा मास्टरमाइंड
डकैती डालने आते और डालकर जाते बदमाश कैमरे में कैद हो गए थे लेकिन उन्हें कोई पहचान नहीं पा रहा था। संजीव को लग रहा था कि फुटेज से कोई सुराग नहीं मिलेगा लेकिन पुलिस ने तीन-चार दिन पुराने फुटेज देखे तो उसका खेल बिगड़ गया। तीन दिन पहले संजीव अपनी दुकान के कर्मचारी अशोक को लेकर रेकी करने गया था। इस दौरान के फुटेज में उसे देखते ही रमन ने उसे पहचान लिया। बस फिर क्या था। सख्ती से पूछताछ में उसने राज उगल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad Robbery Case 20 year old friend had robbed the entrepreneur house
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
एक करोड़ होने की थी जानकारी
संजीव ने पूछताछ में बताया कि रमन के पिता राजकुमार ने निधन से पहले उनसे कहा था कि अगर कहीं अच्छी संपत्ति बिक रही हो तो बताना, खरीदनी है। इससे उसे अंदाजा हो गया कि घर में मोटा कैश रखा है, यह एक करोड़ हो सकता है। राजकुमार के निधन पर वह शोक जताने के बहाने पूरे घर में घूमा और रेकी की। उसने बदमाशों से कहा था कि एक ही वारदात से मोटा माल हाथ लगेगा, सभी मालामाल हो जाओगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed