फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Murder: बेटी ने सीरियल देखकर रची हत्या की साजिश, पत्नी ने साफ किए खून के धब्बे...पूछने पर बेटों से कही ये बात

Mon, 05 Sep 2022 04:28 PM IST
शाहरुख खान राहुल सिंघल, अमर उजाला, गाजियाबाद
राहुल सिंघल, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 05 Sep 2022 04:28 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad Murder Daughter plotted to murder after watching serial wife cleaned blood stains
Ghaziabad murder - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद में सराफ अमित वर्मा की हत्या की साजिश बेटी ने अपराध पर आधारित टीवी सीरियल देखकर रची थी। उसने बताया कि वह पिछले छह महीने से खास तौर से इन सीरियल में यह देखती थी कि हत्या के बाद शव को कैसे ठिकाने लगाया जा सकता है। इसके आधार पर ही पूरी साजिश तैयार की थी लेकिन इसे वह पूरी तरह से अंजाम नहीं दे पाई। उससे की गई पूछताछ के हवाले से पुलिस ने बताया कि उसकी साजिश में शव को कार में रखकर जिले की सीमा से दूर ले जाना था लेकिन वह ऐसा कर नहीं सकी। उसे डर था कि अगर और समय बीत गया तो दिन निकल जाएगा और वह पकड़ी जाएगी। इसलिए, घर से दो किमी. दूर पर ही कमला नेहरू नगर के सुनसान रहने वाले इलाके में कार छोड़कर चली गई।
Ghaziabad Murder Daughter plotted to murder after watching serial wife cleaned blood stains
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
सीओ ने बताया कि वापसी में साजिश के तहत ही वह मेन गेट से घर में नहीं घुसी। उसने मेन गेट की कुंडी बाहर से लगाई और खुद पीछे के दरवाजे से अंदर गई। पुलिस के आने पर उसने कहा कि पिता झगड़ा कर रहे थे और उन्हें घर में बंद करके कहीं चले गए हैं। 
Ghaziabad Murder Daughter plotted to murder after watching serial wife cleaned blood stains
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उसने पहले से सोच रखा था कि पुलिस के सवालों का क्या जवाब देना है? लेकिन पुलिस ने सख्ती की तो वह टूट गई। उसने छठी तक ही पढ़ाई की है। इसके बाद स्कूल जाना छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad Murder Daughter plotted to murder after watching serial wife cleaned blood stains
आरोपी पत्नी - फोटो : अमर उजाला
पत्नी ने साफ किए खून के धब्बे
अमित वर्मा के सिर पर प्रहार करने के बाद उनकी पत्नी और बेटी शव को पहली मंजिल से सीढ़ियों से उतारकर नीचे ले गई थीं। इस दौरान सिर में सीढ़ियां लगती रहीं। इससे खून फैल गया।
विज्ञापन
Ghaziabad Murder Daughter plotted to murder after watching serial wife cleaned blood stains
इसी कार में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
बेटी के कहने पर शालू ने खून साफ किया। पुलिस ने वह पोंछा बरामद कर लिया जिससे खून के धब्बे साफ किए गए थे। एक गद्दा खून से सन गया था। इसे धोकर सुखाने के लिए छत पर रख दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed