{"_id":"63ccb6f2f7cbc81a053eb8c8","slug":"ghaziabad-murder-case-sack-opened-when-smell-passer-by-screamed-after-seeing-pieces-of-dead-body-2023-01-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मीलाल ने किए अक्षय के 20 टुकड़े: सड़क किनारे बदबू आने पर खोली बोरी... शव के टुकड़े देख निकल गई राहगीर की चीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीलाल ने किए अक्षय के 20 टुकड़े: सड़क किनारे बदबू आने पर खोली बोरी... शव के टुकड़े देख निकल गई राहगीर की चीख
Sun, 22 Jan 2023 09:39 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 22 Jan 2023 09:39 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad murder case
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के खोड़ा में एक रिक्शा चालक ने पत्नी के प्रेमी को घर बुलाकर हत्या कर दी। आरोपी ने शव के टुकड़े-टुकड़े कर बोरे में भरकर शव को इंदिरापुरम अंडरपास के पास सड़क किनारे फेंक दिया। मकान मालिक की ओर से शनिवार शाम को खोड़ा थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना देने पर प्रेमी युवक के हत्या होने के बारे में पता चला। पुलिस के पूछताछ करने पर आरोपी के निशानदेही पर शव के सात-आठ टुकड़े और कपड़े बरामद किए। हालांकि देर रात तक पुलिस सिर और धड़ से ऊपर का हिस्सा खोजने में जुटी रही। मूल रुप से संभल के रहने वाले मीलाल प्रजापति अपनी पत्नी और बच्ची के साथ खोड़ा के आदर्श नगर सोम बाजार में अमन बैंक्वट हॉल वाली गली में किराए पर रहता है।
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी
- फोटो : अमर उजाला
चार दिन पहले तीसरे नंबर की बेटी अचानक जल गई थी। बेटी का दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उपचार चल रहा है। शुक्रवार को उसने पत्नी से ही अक्षय को फोन कराया था। ताकि पत्नी को आने जाने और बच्चों की देखभाल करने में कोई परेशानी नहीं हो।
घटनास्थल पर मौजूद पड़ोसी
- फोटो : अमर उजाला
मीलाल की पत्नी को हर दिन बच्ची के पास अस्पताल जाना पड़ रहा है। मीलाल के रिक्शा चलाने जाने के चलते दिक्कत आ रही थी। इसी के चलते मीलाल की पत्नी ने अक्षय को खोड़ा घर पर बुलाया था। शुक्रवार को मीलाल की पत्नी अस्पताल चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की रात मीलाल ने अक्षय की सोते समय ही हत्या कर दी। उसके बाद फरसे (वाघ) से शव के 10 से ज्यादा टुकड़े कर दिए और शव को बोरे में भरकर सोम बाजार पुश्ते रोड पर इंदिरापुरम अंडरपास के पास फेंक दिया।
विज्ञापन
अक्षय के सिर और धड़ की तलाश करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बदबू आने पर खोली बोरी... शव के टुकड़े देख निकल गई राहगीर की चीख
पुलिस को अक्षय के शव के टुकड़े मिलने की जानकारी एक राहगीर से मिली। उसने खोड़ा थाने पहुंचकर बताया कि वह सोम बाजार पुश्ते रोड पर इंदिरापुरम अंडरपास के पास से जा रहा था। वहां बदबू आ रही थी। पास जाकर देखा तो तीन बोरियां पड़ी थीं। उसने हिम्मत करके एक बोरी खोलकर देखी। इसके खुलते ही उसकी चीख निकल गई। अंदर शव के टुकड़े थे। उसने पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस को अक्षय के शव के टुकड़े मिलने की जानकारी एक राहगीर से मिली। उसने खोड़ा थाने पहुंचकर बताया कि वह सोम बाजार पुश्ते रोड पर इंदिरापुरम अंडरपास के पास से जा रहा था। वहां बदबू आ रही थी। पास जाकर देखा तो तीन बोरियां पड़ी थीं। उसने हिम्मत करके एक बोरी खोलकर देखी। इसके खुलते ही उसकी चीख निकल गई। अंदर शव के टुकड़े थे। उसने पुलिस को इसकी सूचना दी।