फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad bjp leader kanhaiya giri poses himself cop and allegedly sexually assaulted woman in name of helping her few months ago his girl supply video gone viral

गाजियाबाद: पुलिसकर्मी बन दुष्कर्म के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार, लड़की सप्लाई को लेकर वायरल हो चुकी है ऑडियो

Fri, 10 Dec 2021 11:13 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 10 Dec 2021 11:13 AM IST
सार

नंदग्राम क्षेत्र में रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका अपने पति से पारिवारिक विवाद चल रहा है। एक दिन उसके पास कन्हैया गिरी का फोन आया। उसने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए पति से विवाद के मामले में मदद करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Ghaziabad bjp leader kanhaiya giri poses himself cop and allegedly sexually assaulted woman in name of helping her few months ago his girl supply video gone viral
भाजपा नेता कन्हैया गिरि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में पुलिसकर्मी बनकर पारिवारिक मामले में मदद करने के बहाने महिला से दुष्कर्म के आरोप में नंदग्राम पुलिस ने भाजपा नेता कन्हैया गिरी को गिरफ्तार कर लिया है। कन्हैया भाजपा के मंडल स्तरीय प्रकोष्ठ में मीडिया प्रभारी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने कन्हैया के खिलाफ 27 नवंबर को केस दर्ज किया था।

विज्ञापन


नंदग्राम क्षेत्र में रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका अपने पति से पारिवारिक विवाद चल रहा है। एक दिन उसके पास कन्हैया गिरी का फोन आया। उसने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए पति से विवाद के मामले में मदद करने का आश्वासन दिया। इसके बाद कन्हैया ने उसे अपने पास बुलाया और उसके केस में रुचि लेने लगा।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि कन्हैया से पति के खिलाफ कई केस डलवा दिए। एक दिन कन्हैया ने उसे महिला अधिकारी से मिलाने की बात कहते हुए फव्वारा चौक के पास स्थित एक होटल में बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित महिला जब वहां पहुंची तो उसे कोई नहीं मिला। इसी दौरान कन्हैया ने उसे पानी दिया, जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो के जरिये वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। सीओ द्वितीय अवनीश कुमार का कहना है कि बृहस्पतिवार को कन्हैया गिरी को गिरफ्तार कर लिया है।

लड़की सप्लाई की ऑडियो हुई थी वायरल
करीब एक माह पहले एक पार्षद पति और एक युवक की ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें युवक पार्षद पति से लड़की सप्लाई की बात कर रहा था। पुलिस का कहना है कि यह युवक कन्हैया गिरी ही था। यह ऑडियो सामने आने के बाद पार्टी की किरकिरी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed