फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

13 साल के लड़के की घिनौनी करतूत: जेल में है आरोपी का पिता, साथियों के बयान ने पहुंचवाया जेल

Mon, 23 Jan 2023 10:11 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 23 Jan 2023 10:11 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad 13 year old tried to sexual assault 6 year old killed her on resistance read detail
मासूम के परिजनों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित गांव गदाना में शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे की गई छह साल की मासूम बच्ची की हत्या गांव के ही 13 साल के किशोर ने की थी। उसे गिरफ्तार कर रविवार को पुलिस ने वारदात का खुलासा हो जाने का दावा किया। हालांकि शायद को इस पूरे मामले में कामयाबी न मिलती अगर आरोपी किशोर के क्लास के साथी कुछ अहम तथ्य सामने न लाते। वहीं आरोपी की पारिवारिक पृष्ठभूमि भी काफी हद तक उसके इस कृत्य के लिए जिम्मेदार लगती है। पढ़ें वो कौन सी बातें थीं जिनके चलते आरोपी गिरफ्तार हुआ और उसके परिवार का क्या हाल है....

Ghaziabad 13 year old tried to sexual assault 6 year old killed her on resistance read detail
बच्ची की हत्या से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

छात्रों की गवाही से खुली पोल
किशोर ने पुलिस से कहा कि वह सुबह ही स्कूल आ गया था, उसने हत्या नहीं की है। इस पर पुलिस ने कक्षा के अन्य छात्रों से पूछा कि वह स्कूल किस समय आया था? उन्होंने बताया कि वह लगभग 12 बजे आया था और चुपचाप पीछे आकर बैठ गया था। इस पर पुलिस को यकीन हो गया कि हत्या उसने ही की है। हालांकि, वह जुर्म कुबूल नहीं कर रहा था। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने जुर्म कुबूल किया और पूरा घटनाक्रम बताया।

Ghaziabad 13 year old tried to sexual assault 6 year old killed her on resistance read detail
जानकारी देते डीसीपी ग्रामीण जोन रवि कुमार - फोटो : अमर उजाला

पिता ने नशे में फूंक दिया था घर
आरोपी किशोर बेहद गरीब परिवार का है। पिता मजदूरी करता है और नशे का आदी है। उसने ढाई महीने पहले नशे में अपने घर में आग लगा दी थी। इस पर उसकी पत्नी ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस को उसके पास से नशे का सामान मिला था। इस पर उसे एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा गया था। तब से वह जेल में ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad 13 year old tried to sexual assault 6 year old killed her on resistance read detail
बच्ची की हत्या से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
दोस्तों संग करता था ये हरकतें
पुलिस ने पूछा कि उसने बच्ची से दुष्कर्म करने की क्यों सोची? पुलिस का कहना है कि उसने बताया कि उसे अकेला देखकर उसके मन में गलत ख्याल आ गया। वह दोस्तों के साथ मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखता था। वीडियो से ही उसके मन में इस तरह की बातें आती थीं।
विज्ञापन
Ghaziabad 13 year old tried to sexual assault 6 year old killed her on resistance read detail
ghaziabad murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि छठी कक्षा में पढ़ने वाले किशोर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। बच्ची के विरोध करने पर ईंट उठाकर उसके सिर में दे मारी। वह लहूलुहान होकर भागने लगी तो उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसकी मौत हो जाने तक ईंट से ताबड़तोड़ प्रहार किए और फिर भाग निकला।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed