फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयुषी सुसाइड केस: करीना कपूर की ड्रेस भी की थी डिजाइन, काम का दबाव बढ़ा तो लिखा डेढ़ पेज का नोट और...

Tue, 15 Feb 2022 09:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 15 Feb 2022 09:34 AM IST
विज्ञापन
Fashion designer commits suicide by jumping from 11th floor in ghaziabad
fashion designer suicide - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित केडब्ल्यू सृष्टि सोसायटी में फैशन डिजाइनर युवती ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से मिले सुसाइड नोट में युवती ने अपने काम के तनाव को आत्महत्या का कारण बताया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। सोसायटी के जे-ब्लॉक में 1106 फ्लैट में सतीश दीक्षित रहते हैं। उनके अलावा परिवार में उनकी पत्नी आशा, बड़ी बेटी श्रुति, मझली बेटी आयुषी और छोटा बेटा निकिश रहता है। आयुषी (25) नोएडा के सेक्टर-5 स्थित गौरव स्टूडियो में पिछले तीन साल से फैशन डिजाइनर के तौर पर काम करती थी। सोमवार रात करीब पौने आठ बजे आयुषी ने फ्लैट की बालकनी में जाकर मूढ़े पर चढ़कर छलांग लगा दी। आवाज होने पर मां ने जब बालकनी में जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। वह श्रुति के साथ नीचे दौड़ पड़ीं। पति को घटना के बारे में जानकारी। सतीश की मेरठ रोड पर नमकीन बनाने की फैक्टरी है।

 
Fashion designer commits suicide by jumping from 11th floor in ghaziabad
फैशन डिजाइनर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय निवासियों की सूचना पर नंदग्राम थाना प्रभारी अमित काकरान मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना को लेकर पूछताछ की। 
Fashion designer commits suicide by jumping from 11th floor in ghaziabad
बालकनी में रखा मूढ़ा - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पुलिस को सवा पेज का सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने आयुषी का मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिया है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion designer commits suicide by jumping from 11th floor in ghaziabad
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
करीना कपूर की ड्रेस की थी डिजाइन
पिता सतीश दीक्षित ने बताया कि गौरव सेठ देश में बड़े डिजाइनर हैं। आयुषी ने उनके यहां काम करते हुए कई बॉलीवुड की हस्तियों के लिए भी ड्रेस डिजाइन की थी। हाल ही में आयुषी ने करीना कपूर के लिए भी ड्रेस डिजाइन की थी।
 
विज्ञापन
Fashion designer commits suicide by jumping from 11th floor in ghaziabad
रोती हुई बड़ी बहन - फोटो : अमर उजाला
चली गई सबकी लाडली 
हादसा होने के बाद से आयुषी की मां आशा और बड़ी बहन श्रुति का रो-रोकर बुरा हाल है। मां आशा बार-बार रोते हुए बोल रहीं थी कि सबकी लाडली हमें छोड़कर चली गई। उन्होंने बताया कि साढ़े सात बजे वह मेरे पास लेटी थी। उसने मुझसे चाय के लिए पूछा था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed