फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयुषी सुसाइड केस: पहले मां से मांगी चाय, फिर बालकनी में रखा मूढ़ा और... काम का दबाव पड़ा जिंदगी पर भारी

Tue, 15 Feb 2022 09:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 15 Feb 2022 09:48 AM IST
विज्ञापन
Fashion Designer Ayushi Suicide Asked mother for tea and jumped from the flat
fashion designer suicide - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित केडब्ल्यू सृष्टि सोसायटी में रहने वाली फैशन डिजाइनर आयुषी काम को लेकर दबाव महसूस कर रही थी। यह बात उसने परिजनों से साझा की थी। सुसाइड से पहले वह सामान्य थी। लेटकर अपनी मां आशा से बात कर रही थी। मां से चाय को पूछा लेकिन उन्होंने मना कर दिया। फिर बोली ठीक है थोड़ी देर आराम करने के बाद खाना बनाते हैं। यह कहकर आयुषी कमरे से बाहर चली गई। कुछ ही देर में गिरने की जोर से आवाज हुई। आयुषी ने डेढ़ पेज का सुसाइड नोट लिखा है। उसमें कहा कि वह करियर में जो करना चाहती थी वह नहीं कर पाई। लिखा पापा आपके राज में कोई खुश नहीं रह सकता। इसके अलावा उसने काम के तनाव और परिजनों की उम्मीदों पर खरा न उतर पाने पर माफी भी मांगी। फिलहाल पुलिस ने आयुषी का सवा पेज का सुसाइड नोट और मोबाइल फोन कब्जे में लिया है।
Fashion Designer Ayushi Suicide Asked mother for tea and jumped from the flat
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
दो साल पहले ही मेरठ से हुए हैं शिफ्ट 
सतीश दीक्षित मेरठ के गोविंदपुरी के रहने वाले हैं और अपने काम के सिलसिले में दो साल पहले ही राजनगर एक्सटेंशन में फ्लैट में शिफ्ट हुए थे। उन्होंने बताया कि बेटी से मनमुटाव नहीं था। वह अक्सर अपने काम को लेकर तनाव बताती थी।  
 
Fashion Designer Ayushi Suicide Asked mother for tea and jumped from the flat
रोती हुई बड़ी बहन - फोटो : अमर उजाला
चली गई सबकी लाडली 
हादसा होने के बाद से आयुषी की मां आशा और बड़ी बहन श्रुति का रो-रोकर बुरा हाल है। मां आशा बार-बार रोते हुए बोल रहीं थी कि सबकी लाडली हमें छोड़कर चली गई। उन्होंने बताया कि साढ़े सात बजे वह मेरे पास लेटी थी। उसने मुझसे चाय के लिए पूछा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Designer Ayushi Suicide Asked mother for tea and jumped from the flat
फैशन डिजाइनर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि राजनगर एक्सटेंशन स्थित केडब्ल्यू सृष्टि सोसायटी के जे-ब्लॉक में 1106 फ्लैट में सतीश दीक्षित रहते हैं। उनके अलावा परिवार में उनकी पत्नी आशा, बड़ी बेटी श्रुति, मझली बेटी आयुषी और छोटा बेटा निकिश रहता है।
विज्ञापन
Fashion Designer Ayushi Suicide Asked mother for tea and jumped from the flat
बालकनी में रखा मूढ़ा - फोटो : अमर उजाला
आयुषी (25) नोएडा के सेक्टर-5 स्थित गौरव स्टूडियो में पिछले तीन साल से फैशन डिजाइनर के तौर पर काम कर रही थी। सोमवार रात करीब पौने आठ बजे फैशन डिजाइनर आयुषी ने फ्लैट की बालकनी में जाकर मूढ़े पर चढ़कर 11वीं मंजिल से छलांग लगा दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed