गाजियाबाद के यूपी गेट से किसानों ने बुधवार सुबह हवन और पूजा पाठ कर अपने घर कर दी।। किसानों ने यूपी गेट से फतह मार्च निकालने से पहले हवन किया। इसमें किसान नेता गौरव टिकैत, मीडिया प्रभारी शमशेर राणा होशियार सिंह और अन्य किसान मौजूद रहे।
2 of 12
भाकियू नेता राकेश टिकैत का स्वागत करते किसान
- फोटो : अमर उजाला
भाकियू नेता राकेश टिकैत भी गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे। फतह मार्च में किसान उनके नेतृत्व में मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए।
3 of 12
रवाना होने से पहले एक-दूसरे मिलते समय महिला किसान भावुक हो गईं
- फोटो : अमर उजाला
हवन करने के बाद किसान एक-दूसरे से गले मिले। देशभक्ति गीतों पर भी डांस किया। विदा होने से पहले किसान खुश और भावुक दोनों थे। एक साल तक यहां रहकर लोगों को एक लगाव सा हो गया था जिसके चलते जाते वक्त कई लोग रोते भी दिखे।
4 of 12
हाईवे पर लगा लंबा जाम
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया। गाजियाबाद में अपने ऑफिस या अन्य कार्यों से जा रहे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इस दौरान पुलिस व ट्रैफिक पुलिस को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
5 of 12
हाईवे पर लगा लंबा जाम
- फोटो : अमर उजाला
तय कार्यक्रम के अनुसार यूपी गेट से किसान गाड़ी और ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ मुजफ्फरनगर किसान भवन सिसौली तक फतेह मार्च निकाला गया है।