{"_id":"623801f28b8a2f37ed4a795a","slug":"cricket-player-prince-murdered-on-suspicion-of-illicit-relationship-ghaziabad-police-five-arrested-including-couple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट खिलाड़ी हत्याकांड: प्रिंस और सुमन के अवैध संबंध का पता चलने पर भड़क गया था पति, फिर खेला खूनी खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट खिलाड़ी हत्याकांड: प्रिंस और सुमन के अवैध संबंध का पता चलने पर भड़क गया था पति, फिर खेला खूनी खेल
Mon, 21 Mar 2022 10:11 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 21 Mar 2022 10:11 AM IST
विज्ञापन
Cricket player Prince murder
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद की टीला मोड़ पुलिस ने दिसंबर 2021 को हुई क्रिकेट खिलाड़ी प्रिंस की हत्या के मामले में महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से मृतक की मोटरसाइकिल, दो मोबाइल भी बरामद किए हैं। पुलिस ने खुलासा किया कि पंचशील कालोनी निवासी सुरेंद्र ने अपनी पत्नी सुमन से अवैध संबंध का शक होने पर योजना बनाकर उसे घर बुलाया और वहां तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी थी। 31 दिसंबर को लिंक रोड पुलिस ने अज्ञात शव बरामद कर उसका लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया था। एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि बागपत जिले के ग्राम सरूरपुर निवासी प्रिंस (23) इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में किराए पर रहता था। वह जावली गांव में एक क्रिकेट एकेडमी में अभ्यास करता था। 19 दिसंबर 2021 को प्रिंस की मां राजरानी ने टीला मोड़ पुलिस को बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस की टीम ने कई जगह उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग न मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने क्राइम ब्रांच को जांच में लगा दिया।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
दो महीने तक मामला शांत होने के बाद आरोपी खुले में घूमने लगे थे। इस बीच पुलिस को मृतक प्रिंस की बाइक के बारे में पता चला। टीम ने जांच तेज कर दी जिसमें सामने आया कि प्रिंस की बाइक को गौतमबुद्धनगर निवासी सुरेंद्र चला रहा है। वह पत्नी सुमन के साथ पंचशील कालोनी में रहता है। पुलिस ने सुरेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो परत दर-परत खुलती चली गई।
Cricket player Prince murder
- फोटो : अमर उजाला
युवती के जरिए हुई थी प्रिंस की सुमन से मुलाकात
थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि प्रिंस की एक युवती से दोस्ती थी। दोनों ने एक दिन मिलने की योजना तैयार की थी। तभी युवती अपने साथ सहेली सुमन को भी ले गई। वहीं से प्रिंस और सुमन का आपस में बातचीत व मिलना-जुलना शुरू हो गया था। पुलिस ने बताया कि दोनों के संबंध बढ़ने पर प्रिंस ने युवती से दोस्ती खत्म कर दी। जबकि सुमन के पति सुरेंद्र को दोनों के संबंध के बारे में पता चला तो उसने काफी बार समझाया। फिर बाद में सुरेंद्र ने सुमन को झांसे में लेकर प्रिंस को घर बुला लिया। वहां पहले से राहुल और नीरज निवासी पंचशील कालोनी व विकास निवासी चिपयाना मौजूद थे, जैसे ही प्रिंस घर के अंदर पहुंचा। तभी मौका मिलने पर पांचों लोगों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

बाइक पर शव ले जाकर साइट-4 के नाले में फेंका
आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद प्रिंस को शव को रात के समय सुरेंद्र व नीरज ने बाइक से लेकर जाकर साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 में विनायल प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी के पास नाले की पुलिया में फेंक दिया। और दोनों आरोपी मौके से बाइक लेकर फरार हो गए। 31 दिसंबर को लिंक रोड पुलिस ने सड़ा-गला शव बरामद किया। स्थानीय लोगों को बुलाने पर भी उसकी पहचान नहीं हुई। बाद में पुलिस ने उसका लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया।

फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
डीएनए टेस्ट से हुई थी प्रिंस के शव की पहचान
थाना प्रभारी का कहना है कि प्रिंस की मां को जब इस घटना की जानकारी हुई तो उसने लिंक रोड थाना क्षेत्र में मिले शव को प्रिंस का होने से इंकार कर दिया। इससे पुलिस की मुश्किल बढ़ गई। जबकि पूछताछ के दौरान आरोपी भी मृतक की तस्वीर देखकर उसकी शिनाख्त नहीं कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने शव का डीएनए कराकर उसकी पहचान प्रिंस के रूप में की। बाद में पुलिस ने आरोपियों द्वारा बताई गई घटना और घटनास्थल का भी बारी-बारी से मिलान किया।