{"_id":"623a9bd6511b2217e655f84b","slug":"bulandshahr-triple-murder-case-killer-balveer-changed-his-statement-thrice","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर तिहरा हत्याकांड: कातिल बलवीर ने पुलिस को भी उलझाया, बोला-इसलिए अंजाम दी खौफनाक वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर तिहरा हत्याकांड: कातिल बलवीर ने पुलिस को भी उलझाया, बोला-इसलिए अंजाम दी खौफनाक वारदात
Wed, 23 Mar 2022 09:32 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 23 Mar 2022 09:32 AM IST
विज्ञापन
Bulandshahr Triple Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर खानपुर के गांव माजरा में सोमवार सुबह कुल्हाड़ी और बलकटी से तीन लोगों की हत्या और पांच लोगों को गंभीर घायल करने का आरोपी बलवीर तीन बार अपने बयान बदल चुका है। उसने खौफनाक वारदात क्यों की, इसके कारणों का पुलिस अब तक पता नहीं लगा सकी है। आरोपी फिलहाल जेल के अस्पताल में है। उसके व्यवहार पर चिकित्सक नजर रख रहे हैं। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ और उनके बयान ले रही है, जिससे घटना की तह तक पहुंचा जा सके। पुलिस ने बलवीर को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उससे पूछताछ की थी। पहले उसने पुलिस को बताया कि गांव वाले उसकी पत्नी को परेशान करते थे। इस कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। कुछ ही देर बाद वह अपने बयानों से पलट गया। उसने कहा कि गांव के लोग उसके परिवार को तंग कर रहे थे, जिससे वह काफी परेशान था। इस बयान पर भी वह अधिक देर तक कायम नहीं रहा।
आरोपी बलवीर
- फोटो : अमर उजाला
जब अधिकारियों ने उससे फिर पूछताछ की तो उसने बताया की सोमवार सुबह जब वह घर से निकला तो उसे लगा कि गांव वालों ने उसके परिजनों की हत्या कर दी है। इससे वह गुस्से में आ गया और जो भी उसके सामने आया उस पर हमला करता चला गया।
bulandshahar triple murder case
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी के बार-बार बयान बदलने से पुलिस की जांच भी अभी उलझी हुई है। पुलिस अब मामले की तह तक जाने के लिए ग्रामीणों व उसके परिजनों से पूछताछ करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण बोले आखिर कब होगा खुलासा
गांव के लोग उसके मानसिक रूप से बीमार होने की बात को नकार रहे हैं। उनका कहना है कि यदि आरोपी मानसिक बीमार था, अथवा उग्र व्यवहार करता था तो परिजनों ने उसका उपचार क्यों नहीं कराया।
गांव के लोग उसके मानसिक रूप से बीमार होने की बात को नकार रहे हैं। उनका कहना है कि यदि आरोपी मानसिक बीमार था, अथवा उग्र व्यवहार करता था तो परिजनों ने उसका उपचार क्यों नहीं कराया।
विज्ञापन
हाथ में लाठी-डंडे लिए ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ कुछ ग्रामीण इस घटना को उसकी सनक मान रहे हैं। ज्यादातर लोग आरोपी बलवीर को कोस रहे हैं। सबका सवाल है कि पुलिस आखिर कब खुलासा करेगी।