फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर: रोकने पर आगबबूला हुआ बलवीर, बोला-भाग जा यहां से, वरना तुझे भी काट डालूंगा

Tue, 22 Mar 2022 10:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 22 Mar 2022 10:02 AM IST
विज्ञापन
Bulandshahr Triple Murder Case Accused Balveer Says Run Away From Here, Otherwise I Will Cut You Too
Bulandshahar Triple Murder Case - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर के खानपुर में आरोपी डेयरी केमिस्ट बलवीर उर्फ बल्लू के घर में गुस्साए ग्रामीणों ने तोड़फोड़ कर दी। वारदात के करीब एक घंटे बाद थाना पुलिस ने आरोपी बलवीर उर्फ बल्लू को गिरफ्तार कर लिया। उस दौरान गुस्साए ग्रामीण आरोपी को खेतों में व आसपास ढूंढ रहे थे। जैसे ही उसके खानपुर थाने में होने की सूचना मिली, गुस्साए ग्रामीण वहां पहुंच गए। थाने का घेराव कर सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस से कहा कि आरोपी बल्लू को उनके हवाले करो या फिर उसका एनकाउंटर कर दो। वारदात के दौरान आरोपी बल्लू की पत्नी भी खेत पर मौजूद थी। वह भी वारदात को देख कर सहम गई थी। घर पहुंचकर परिजनों से उसने घटना के बारे में बताया। घर पर बल्लू के माता-पिता और बच्चे मौजूद थे। थोड़ी देर में वारदात में मारे गए लोगों के परिजन व ग्रामीण भी उसके घर जा पहुंचे। कुछ लोगों ने घर में तोड़फोड़ कर दी।
Bulandshahr Triple Murder Case Accused Balveer Says Run Away From Here, Otherwise I Will Cut You Too
मृतक विमला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि बल्लू की मानसिक हालत ठीक नहीं है। ग्रामीण इसे झूठ बताते हुए उसे गांव में बुलाने पर अड़ गए। करीब साढ़े दस बजे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Bulandshahr Triple Murder Case Accused Balveer Says Run Away From Here, Otherwise I Will Cut You Too
मृतक प्रेमपाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान अफवाह उड़ी की आरोपी ने थाने पर सरेंडर कर दिया है। गुस्साए ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली और मोटर साइकिलों पर सवार होकर सैकड़ों की तादाद में थाने जा पहुंचे। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को रास्ते में खड़ा कर जाम लगा दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bulandshahr Triple Murder Case Accused Balveer Says Run Away From Here, Otherwise I Will Cut You Too
मृतक नत्थी सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। सीओ स्याना अलका सिंह और थाना प्रभारी से भी ग्रामीणों की तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस उन्हें कानून अपने हाथ में नहीं लेने की बात कहते हुए समझाने की कोशिश कर रही थी।
विज्ञापन
Bulandshahr Triple Murder Case Accused Balveer Says Run Away From Here, Otherwise I Will Cut You Too
पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला
बाद में एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसडीएम स्याना सतीश कुशवाहा ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का ग्रामीणों को भरोसा दिलाया। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed