फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुलंदशहर शराब कांड: मौत के बाद भी भगवत के मुंह से टपकता रहा खून, रास्ते में जगह-जगह पड़े मिले ब्लड के धब्बे

Sun, 10 Jan 2021 09:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 10 Jan 2021 09:38 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr Poisonous Liquor Case blood dripped from Bhagwat mouth Even after death
bulandshahr Poisonous Liquor Case - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जीतगढ़ी निवासी एक अन्य बुजुर्ग भगवत की शनिवार सुबह मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। अब मृतकों की संख्या पांच से बढ़कर छह हो गई है। शव पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद उनका गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, छठवीं मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। 
bulandshahr Poisonous Liquor Case blood dripped from Bhagwat mouth Even after death
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के गांव जीतगढ़ी में बृहस्पतिवार देर रात से जहरीली शराब पीने के कारण लोगों की मौत का सिलसिला शनिवार सुबह तक जारी रहा। शुक्रवार तक जीतगढ़ी निवासी पांच ग्रामीणों की मौत हुई थी। जबकि, 15 लोगों का उपचार चल रहा था। इन्हीं 15 लोगों में से गंभीर रुप से बीमार भगवत सिंह (63) पुत्र श्यौराज सिंह को हायर मेडिकल सेंटर मेरठ, अजय पुत्र श्यौराज, संजय पुत्र वेदराम, ऋषिपाल सिंह पुत्र रनवीर, वीरेंद्र पुत्र सुक्खा सिंह और प्रेम सिंह को हायर मेडिकल सेंटर जिम्स नोएडा के लिए शुक्रवार शाम हालत बिगड़ने पर रेफर कर दिया था। मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान भगवत सिंह की शनिवार सुबह मौत हो गई। 
bulandshahr Poisonous Liquor Case blood dripped from Bhagwat mouth Even after death
bulandshahr Poisonous Liquor Case - फोटो : अमर उजाला
जिसके बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के पुत्र संजीव ने बताया कि शुक्रवार देर शाम उसके पिता की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान शनिवार की सुबह करीब चार बजे उनकी मौत हो गई। सुबह करीब आठ बजे भगवत का शव गांव में पहुंचा। इसके बाद पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में परिजनों ने भगवत का अंतिम संस्कार किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
bulandshahr Poisonous Liquor Case blood dripped from Bhagwat mouth Even after death
गांव में गमगीन माहौल - फोटो : अमर उजाला
मौत के बाद भी भगवत के मुंह से टपकता रहा खून
जहरीले शराब की भयावता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भगवत की मौत के बाद भी उसके मुंह से खून टपकना बंद नहीं हुआ। शव को अंतिम संस्कार को ले जाने के दौरान भगवत के मुंह से लगातार खून टपकता रहा। रास्ते में जगह-जगह खून के धब्बे पड़े हुए थे। भगवत का शव जब गांव पहुंचा तो उसके मुंह से बहता खून नहीं रूक पा रहा था और अंतिम संस्कार के दौरान तक मुंह से खून निकलता रहा। 
विज्ञापन
bulandshahr Poisonous Liquor Case blood dripped from Bhagwat mouth Even after death
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
मजदूरी करते हैं मृतक के पुत्र
जानकारी के अनुसार मृतक के तीन बेटे है। बड़ा बेटा संजीव (40वर्ष), ललित (28वर्ष), अरविंद (33वर्ष) है। ललित, अरविंद विवाहित है। जबकि संजीव अविवाहित है। तीनों ही बेटे मजदूरी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed