फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brothers Murder: भूपेंद्र को मां के साथ ऐसे हाल में देख दुर्गेश का खोल गया था खून, सिपाही ने लिखी पूरी पटकथा

Wed, 05 Oct 2022 01:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 05 Oct 2022 01:01 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr Double Murder Police started action after the ransom call
Bulandshahr Double Murder - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर के अपहृत दो चचेरे भाइयों भूपेंद्र और जगदीश की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने सिर तन से जुदा कर सिर को गंगा नदी और धड़ को संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया था। मुख्य आरोपी दिल्ली पुलिस का सिपाही तुषार है। उसने अपने भाई, मां और एक साथी के साथ वारदात को अंजाम दिया है। भाई, मां और साथी को गिरफ्तार कर लिया है। तुषार की तलाश की जा रही है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव कैलावन निवासी भूपेंद्र कुमार (21) और उसका चचेरा भाई जगदीश उर्फ भूरा (18)  एक अक्तूबर से लापता थे। दोनों घर से काली की शोभायात्रा देखने गए थे, इसके बाद वापस नहीं आए। फिरौती का फोन आने के बाद पुलिस ने मामले में तत्परता दिखानी शुरू की। युवकों के लापता होने के करीब 24 घंटे बाद तक किसी को अंदेशा नहीं था कि उनके साथ ऐसी वारदात हो जाएगी। 


 
Bulandshahr Double Murder Police started action after the ransom call
मृतक भूपेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
भूपेंद्र के पिता नरेश रविवार सुबह सलेमपुर थाने पहुंचकर भूपेंद्र और जगदीश के गुमशुदा होने की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस को पहले लगा कि दोनों कहीं गए होंगे। कुछ देर बाद ही नरेश के मोबाइल फोन पर भूपेंद्र के नंबर से एक कॉल आ गई। 

 
Bulandshahr Double Murder Police started action after the ransom call
मृतक जगदीश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उस दौरान नरेश थाने में ही मौजूद थे। फोन करने वाले ने धमकी दी कि यदि दोनों बच्चों को जिंदा देखना चाहते हो तो पांच करोड़ रुपये का इंतजाम कर लो। इसके बाद फोन कट गया। इसकी जानकारी नरेश ने तत्काल पुलिस को दी। थाना पुलिस ने अफसरों को अवगत कराया और मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुट गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bulandshahr Double Murder Police started action after the ransom call
Bulandshahr Double Murder - फोटो : अमर उजाला
40 लोगों से पूछताछ के बाद खुला राज
थाना पुलिस और एसओजी ने भूपेंद्र की कॉल डिटेल खंगाली। इसके बाद करीब 40 लोगों से पूछताछ की। इनमें गांव के वह लोग भी शामिल थे, जिन्होंने भूपेंद्र और जगदीश को देखा था। इन्हीं लोगों से पुलिस को जानकारी मिली थी कि अंतिम बार दुर्गेश के साथ वे दोनों देखे गए थे।

 
विज्ञापन
Bulandshahr Double Murder Police started action after the ransom call
आरोपी दुर्गेश - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सोमवार देर रात लता शर्मा और मुकुल को गांव से गिरफ्तार कर लिया था। दुर्गेश को मंगलवार तड़के कैलावन के निकट जंगल से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि भूपेंद्र के लता से संबंध थे। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed