{"_id":"5fef213f3e9e3e398d68d347","slug":"bulandshahr-class-10th-student-killed-on-the-spot-everywhere-it-was-blood-other-students-get-scared","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"10वीं के छात्र की हत्याः ‘ज्ञान के मंदिर’ में कत्ल के बाद किताबों पर भी ‘फैला था खून’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10वीं के छात्र की हत्याः ‘ज्ञान के मंदिर’ में कत्ल के बाद किताबों पर भी ‘फैला था खून’
आशीष शुक्ला, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 01 Jan 2021 06:59 PM IST
सार
- क्लास में छात्रों के बैग और अन्य सामान पड़े हुए थे तितर-बितर
- सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस ने डीवीआर कब्जे में ली
विज्ञापन
1 of 7
bulandshahr student murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बुलंदशहर में ‘ज्ञान का मंदिर’ यानी ‘स्कूल’ जहां विद्या की देवी का वास माना जाता है। जहां से शिक्षा ग्रहण कर छात्र-छात्राएं अपने भविष्य को उज्जवल बनाना चाहते हैं। गुरुवार को शिकारपुर स्थित सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुई वारदात ने ज्ञान के मंदिर को खून से लथपथ कर दिया। जहां ज्ञान की गंगा बहती थी, उस क्लास रूम में छात्रों के बैग और अन्य सामान तितर-बितर था और किताबों पर खून फैला हुआ था। वारदात की भयावता वहां की स्थिति बयां करते नजर आई।
2 of 7
क्लास में बिखरी किताबें, घटनास्थल का मुआयना करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
शिकारपुर में गुरुवार को यह स्कूल अपने यथावत समय खुला था। छात्र सुबह 9.40 पर घंटी बजते ही अपनी-अपनी कक्षाओं में जा चुके थे। पहला पीरियड करीब 40 मिनट चला और दूसरे पीरियड के लिए 10.20 बजे घंटी बजी। इसके बाद फिर से कक्षाओं में अध्यापक बदल गए और तीसरे पीरियड के लिए सुबह करीब 11 बजे घंटी बजी सभी कक्षाओं में अध्यापक पहुंच चुके थे, लेकिन, कक्षा दस ‘ई’ में अध्यापक नहीं पहुंचे थे।
3 of 7
टारजन के परिजन बिलखते हुए
- फोटो : अमर उजाला
11 बजकर दो मिनट का समय बीत चुका था। अध्यापक के दो मिनट की देरी और उधर कक्षा में वारदात को अंजाम दे दिया गया। स्कूल और कक्षाओं का खुशनुमा माहौल गोली की तड़तड़ाहट से गूंजने लगा। कक्षा में अफरातफरी मच गई। अन्य छात्रों की चीखपुकार निकल गई और छात्र कक्षा से निकल कर भागने लगे। इस दौरान उनके बैग, किताब और अन्य सामान वहीं रह गया। कक्षा में सिर्फ मृतक छात्र लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ था। उसकी किताबें खून से लथपथ हो चुकी थीं। कक्षा में अन्य छात्रों के बैग और अन्य सामान भी तितर-बितर हो चुका था। घटनास्थल पर अन्य अध्यापक पहुंचे तो वह भी देखकर सिहर उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल की कर दी गई छुट्टी
वारदात के बाद स्कूल की छुट्टी कर दी गई। बताया गया कि सुबह करीब 11.30 बजे स्कूल से बच्चों को घर भेज दिया गया था। जबकि, अध्यापकों ने आरोपी छात्र को पकड़ा हुआ था। स्कूल के बाहर लोगों और छात्रों की भीड़ जुटी हुई थी। साथ ही लोगों, अध्यापकों और छात्रों के बीच तरह तरह की चर्चाएं हो रही थीं।
विज्ञापन
5 of 7
मौके पर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
होनहार था मृतक छात्र
जानकारी के अनुसार मृतक छात्र टारजन काफी होनहार था। कक्षा आठ तक वह अपनी कक्षा में टॉपर्स में रहता था। अब भी पढ़ाई करने में वह अच्छा था। अध्यापक भी उसके बारे में चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।