फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10वीं के छात्र की हत्याः आरोपी के स्कूल बैग से पिस्टल ही नहीं तमंचा भी मिला, किए थे कुल चार फायर

Fri, 01 Jan 2021 02:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 01 Jan 2021 02:35 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr class 10th student murder accused boy had two weapons in bag shot four times expelled from school after incident
इसी क्लास में हुई थी हत्या की वारदात, जांच करते पुलिसवाले - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर के शिकारपुर में कक्षा दस के एक छात्र ने अपने ही सहपाठी की क्लासरूम में हत्या कर दी। गुरुवार को हुए इस मामले में खुलासा हुआ है कि आरोपी छात्र के पास से दो हथियार बरामद हुए थे। एक पिस्टल जिससे उसने टारजन को गोली मारी थी और एक तमंचा उसके स्कूल बैग से मिला था। आगे पढ़ें कहां से आया दूसरा हथियार और उसके द्वारा किए गए चार फायर कहां-कहां हुए...

Bulandshahr class 10th student murder accused boy had two weapons in bag shot four times expelled from school after incident
प्रिंसिपल से छीनाझपटी में जमीन में चली गोली ने किया छेद - फोटो : अमर उजाला

कक्षा के ही एक अन्य छात्र ने दिया था तमंचा
पुलिस ने आरोपी को दबोच कर गहनता से पूछताछ की। जिसमें उसने बताया कि पिस्टल उसने अपने चाचा किशनपाल की चोरी की थी। बताया गया कि वह फौज से रिटायर हैं और छुट्टी पर घर आए हुए थे। वहीं, आरोपी के बैग से बरामद तमंचे के बारे में बताया कि तमंचा उसे कक्षा में ही पढ़ने वाले एक अन्य छात्र ने दिया था। पुलिस ने जब उक्त छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह तमंचा बीते दिनों उसे कहीं पड़ा मिला था। जिसे उसने हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी को दे दिया था। हालांकि, पुलिस अभी मामले में स्पष्ट नहीं बता रही है। 

Bulandshahr class 10th student murder accused boy had two weapons in bag shot four times expelled from school after incident
स्कूल में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

स्कूल से किया गया निष्कासित
वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी छात्र को स्कूल से निष्कासित कर दिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी के साथ उसे तमंचा देने वाले आरोपी छात्र को भी हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस मुख्य आरोपी का हत्या में और दूसरे आरोपी छात्र का 25 आर्म्स एक्ट के तहत चालान करने की तैयारी कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bulandshahr class 10th student murder accused boy had two weapons in bag shot four times expelled from school after incident
लाल घेरे में फैला छात्र का खून - फोटो : अमर उजाला

कुल किए थे चार फायर
आरोपी ने वारदात के दौरान कुल चार फायर झोंके थे। जिनमें से दो गोली मृतक के सीने में लगी थीं। जबकि, एक मिस हो गई थी। बताया गया कि चौथी गोली प्रधानाचार्य से छीना झपटी के दौरान जमीन पर चली थी। जिससे जमीन में छेद भी हो गया था। 

विज्ञापन
Bulandshahr class 10th student murder accused boy had two weapons in bag shot four times expelled from school after incident
बिलखते टारजन के परिजन - फोटो : अमर उजाला

बच्चों की पहुंच और जानकारी से दूर रखें असलहा : सत्येंद्रवीर सिंह, (रिटायर्ड) आईजी 
जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव खालौर निवासी आईजी (रिटायर्ड) सत्येंद्रवीर सिंह ने बताया कि आज के समय में असलहा आदि रखना लोगों में फैशन बन गया है। यह फैशन खुद के साथ ही दूसरे के लिए कब जानलेवा साबित हो जाएगा, यह किसी को भी भान नहीं रहता है। सबसे पहले तो लाइसेंसी असलहा अत्यंत आवश्यक होने पर ही लेना चाहिए। इसके साथ ही असलहा को बच्चों की पहुंच से दूर रखना चाहिए। घर में असलहा आदि है इसकी जानकारी भी बच्चों से दूर रखी जाए तो यह काफी बेहतर होगा। यदि किसी के घर में असलहा आदि है और इसकी जानकारी बच्चों को है तो जाहिर सी बात है कि वह अपने दोस्त या सहपाठी से इसकी चर्चा करेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed