फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शर्मनाक : मां-बेटी को बेरहमी से पीटते रहे हमलावर, तमाशीन बने लोग, कुत्ते ने दिखाई वफादारी

Sun, 04 Apr 2021 10:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 04 Apr 2021 10:04 AM IST
विज्ञापन
Attackers brutally beating mother-daughter in ghaziabad dog saved both lives
मां-बेटी को पीटते हुए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर में एक प्लॉट के विवाद में पिता-पुत्रों समेत चार लोगों ने मां-बेटी पर जमकर लाठियां बरसाईं। आरोपियों ने दोनों को गिरा-गिराकर पीटा। बेटी लहूलुहान और मां बेहोश हो गई। घटना मोदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जिसमें महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दिल दहलाने वाली उक्त घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पिता-पुत्रों समेत चार लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। गिरफ्तारी किसी आरोपी की नहीं कर सकी। 

 
Attackers brutally beating mother-daughter in ghaziabad dog saved both lives
मां-बेटी को पीटते हुए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मां-बेटी को बेरहमी से पीटते रहे हमलावर, तमाशीन बने लोग
सरेशाम हुई इस घटना में चीख-पुकार मचने पर मोहल्ले के काफी लोग इकट्ठा हो गए, लेकिन सभी तमाशबीन खड़े रहे। किसी ने मां-बेटी को बचाने की जहमत तक नहीं उठाई। लेकिन, गली के एक कुत्ते ने वफादारी दिखाते हुए मां-बेटी की जान बचाई। घायल मां-बेटी का कहना है कि वह गली के एक कुत्ते को रोटी खिलाती हैं। जिस वक्त उन पर हमला हो रहा था तो वही कुत्ता हमलावरों पर टूट पड़ा। उसी से डरकर हमलावर वहां से भागे। पीड़ित पक्ष का कहना है कि अगर कुत्ता नहीं आता तो आरोपी मां-बेटी में से किसी की जान ले लेते।
 
Attackers brutally beating mother-daughter in ghaziabad dog saved both lives
मां-बेटी को पीटते हुए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
चोट इतनी कि दिल्ली रेफर करना पड़ा
लाठी-डंडों से हुए हमले में मां-बेटी का सिर फूट गया, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों पर भी खुली चोट आईं। दोनों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर करना पड़ा। हालांकि, उपचार के बाद परिजन अब फिर से उन्हें मोदीनगर केनिजी अस्पताल में ले आए हैं। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़, हमला व धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Attackers brutally beating mother-daughter in ghaziabad dog saved both lives
महिला को पीटते हुए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस बोली- परिवार का मामला है, निपट जाएगा
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई सनसनीखेज घटना को मोदीनगर पुलिस चार दिन तक दबाए बैठी रही। आरोपियों को गिरफ्तार करने की बजाय पुलिस ने तर्क दिया कि पारिवारिक मामला है। निपट जाएगा। हालांकि, शनिवार को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज वायरल हुई तो अधिकारियों ने संज्ञान लिया। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
 
विज्ञापन
Attackers brutally beating mother-daughter in ghaziabad dog saved both lives
महिला को पीटते हुए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
सात माह पहले कविनगर क्षेत्र में भी हुई थी ऐसी ही हैवानियत
जिस तरह मां-बेटी पर लाठियां बरसाई गईं, उसी तरह की घटना करीब सात माह पहले कविनगर थाना क्षेत्र में सामने आई थी। छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने एक महिला को कुर्सी से पीटा था। महिला के सड़क पर गिरकर बेहोश होने तक आरोपी का हमला जारी रहा। घटना की वीडियो वायरल होने पर लखनऊ तक हलचल मची, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर गंभीर धाराओं में जेल भेजा था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed