फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ओवैसी पर हमला: फेसबुक पर दोस्ती, फोन पर साजिश और टोल पर अंजाम, हमलावरों ने खोले कई राज

Fri, 04 Feb 2022 09:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा/हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा/हापुड़ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 04 Feb 2022 09:45 AM IST
विज्ञापन
AIMIM Chief Asaduddin Owaisi Car Firing case Friendship on Facebook Conspiracy on phone attackers revealed many secrets
Owaisi Car Firing - फोटो : अमर उजाला
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की कार पर फायरिंग के मामले में पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुटी है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने कई बड़े खुलासे किए हैं। पुलिस मामले में सभी पहलुओं पर जांच में जुटी है। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि हमलावरों ने एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन औवेसी पर हमले के लिए पूरी तैयारी कर रखी थी। दोनों हमलावर युवक पहले से तैयार खड़े थे। ओवैसी का काफिला जैसे ही टोल प्लाजा पर पहुंचा, वे नजदीक आ गए। जैसे ही गाड़ियों की रफ्तार धीमी हुई, वैसे ही ओवैसी की कार पर गोली चला दी। फुटेज में नजर आ रहा है कि दोनों ने गोली कार के नीचे की तरफ ही चलाई। वे हमले के लिए ओवैसी के आने से डेढ़ घंटा पहले पहुंचे थे। पुलिस ने ओवैसी के ड्राइवर यामीन की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
AIMIM Chief Asaduddin Owaisi Car Firing case Friendship on Facebook Conspiracy on phone attackers revealed many secrets
हमले के बाद ओवैसी - फोटो : एएनआई
पहले लगा धमाका हुआ, फिर समझे फायरिंग
औवेसी ने घटनास्थल से जाने के बाद एएसपी को फोन किया। उन्हें पूरा घटनाक्रम के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वह पहले समझे की आस-पास कोई धमाका हुआ है। दूसरी गोली चलने पर अहसास हुआ कि फायरिंग हो रही है। निशाना उनकी कार ही थी। इसके बाद ओवैसी ने घटना के बारे में ट्वीट किया।
AIMIM Chief Asaduddin Owaisi Car Firing case Friendship on Facebook Conspiracy on phone attackers revealed many secrets
आरोपी सचिन - फोटो : अमर उजाला
फेसबुक पर दोस्ती, फोन पर रची साजिश
सचिन ने पूछताछ में बताया कि शुभम से उसकी दोस्ती फेसबुक पर हुई। इसके बाद फोन पर बातें होने लगीं। फोन पर ही हमले की साजिश तैयार की। दोस्तों से पिस्तौल ली। हमले से पहले दोनों मिले और कार से टोल प्लाजा पर पहुंच गए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
AIMIM Chief Asaduddin Owaisi Car Firing case Friendship on Facebook Conspiracy on phone attackers revealed many secrets
आरोपी सचिन - फोटो : अमर उजाला
हम किसी दल के कार्यकर्ता नहीं
पुलिस पूछताछ में सचिन और शुभम ने बताया कि वे किसी दल के कार्यकर्ता नहीं है। असदुद्दीन ओवैसी से ज्यादा नाराजगी उनके भाई अकबरुद्दीन से है। काफी दिन से हमला करने की सोच रहे थे। उनका इरादा ओवैसी की जान लेने का नहीं, बल्कि यह संदेश देना था कि नफरत की राजनीति छोड़ दें। ओवैसी को नुकसान न हो, इसलिए गोली कार के निचले हिस्से में चलाई थी।
 
विज्ञापन
AIMIM Chief Asaduddin Owaisi Car Firing case Friendship on Facebook Conspiracy on phone attackers revealed many secrets
गोली चलाता हुआ आरोपी - फोटो : अमर उजाला
सांप्रदायिक बातें पोस्ट करता था सचिन
जांच में पता चला है कि ओवैसी के बयानों से सचिन नाराज था। उसका देशभक्त सचिन हिंदू के नाम से फेसबुक प्रोफाइल है। सचिन अक्सर सांप्रदायिक बातें पोस्ट करता था। उसके कई भाजपा नेताओं के साथ फोटो भी हैं। वह नेताओं को जन्मदिन पर बधाई देने के पोस्ट भी करता है। सचिन अविवाहित है और पिता विनोद कंपनियों में श्रमिक उपलब्ध कराने का काम करते हैं। गांव में सचिन के ओवैसी की कार पर हमला करने की अधिकांश लोगों को जानकारी नहीं है। हालांकि, कुछ ग्रामीणों ने पुलिस के गांव आने और उसके परिजनों को पूछताछ के लिए ले जाने की जानकारी दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed