फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हत्या के केस में वांटेड महिला की न्यायिक हिरासत में मौत, बेटी ने पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप

Wed, 16 May 2018 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 16 May 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad woman died in judicial custody daughter blaims police of murder
डेमो - फोटो : डेमो

ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के नौरसपुर गांव में 30 मार्च 2017 को हुई पूर्व ग्राम प्रधान के पिता की हत्या के मामले में वांछित चल रही महिला की रविवार देर रात कोर्ट से जेल ले जाते हुए तबीयत बिगड़ गई। जेल में डाक्टरों के परीक्षण के बाद महिला को ट्रॉनिका सिटी पुलिस द्वारा एमएमजी अस्पताल भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे यहां से पहले जीटीबी और फिर जीबी पंत रेफर कर दिया गया। तड़के इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

ghaziabad woman died in judicial custody daughter blaims police of murder
डेमो - फोटो : डेमो

मृतका की बेटी ने ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस के एक दरोगा, दो कांस्टेबल और एक महिला कांस्टेबल पर मां के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। अभिरक्षा में महिला की मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। 30 मार्च 2017 को नौरसपुर गांव के प्रधान ललित त्यागी के पिता ब्रिजेश्वर त्यागी की बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

ghaziabad woman died in judicial custody daughter blaims police of murder
डेमो - फोटो : डेंमो

परिजनों ने दीपक उर्फ विरेंद्र, हिमांशु, नरेंद्र, पत्नी सरिता और तीन अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दीपक, हिमांशु और नरेंद्र को जेल भेज दिया था। सरिता वांछित थी। कुछ समय से सरिता अपनी मां के पास श्याम उद्योग विहार कालोनी में रह रही थी। कोर्ट से सरिता के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। सीओ लोनी दुर्गेश सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे ट्रॉनिका सिटी थाने पर तैनात एक दरोगा, दो कांस्टेबल, एक महिला कांस्टेबल और चार अन्य लोग श्याम उद्योग विहार पहुंचे।गाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ghaziabad woman died in judicial custody daughter blaims police of murder
यूपी पुलिस

पुलिसकर्मी सरिता को हिरासत में लेकर अपने साथ ट्रॉनिका सिटी थाने ले आए। सरिता का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल कराया गया था। उसके बाद सरिता को कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए थे। पुलिसकर्मी उसे जेल ले जा रहे थे। जहां रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ गई। जेल में तैनात डाक्टरों ने उसका मेडिकल परीक्षण किया। अस्वस्थ पाए जाने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर किया था। पुलिसकर्मी उसे जिला अस्पताल ले गए जहां से उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया। हालत गंभीर देखते हुए जीटीबी अस्पताल से सरिता को जीबी पंत अस्पताल भेज दिया था। जहां उपचार के दौरान तड़के तीन बजे सरिता की मौत हो गई।

विज्ञापन
ghaziabad woman died in judicial custody daughter blaims police of murder
up police
बेटी ने लगाया मां की हत्या का आरोप सरिता की बेटी मेनका का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसकी मां के साथ घर और थाने में मारपीट की थी। उसकी मां ने थाने में उसे बताया था कि पुलिस के साथ मौजूद तीन लोगों ने उसे जहरीला पदार्थ दे दिया है। आरोप है कि थाने में ही सरिता की तबीयत बिगड़ने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने इलाज नहीं कराया। लोनी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां इलाज नहीं मिला। उसे मां से नहीं मिलने दिया गया। आरोप है कि उसकी मां को पुलिसकर्मियों और साथ में आए तीन प्राइवेट लोगों ने छत से पहले धक्का देने की कोशिश की और पड़ोसियों के इकट्ठा हो जाने पर घसीटते हुए नीचे लाए और प्राइवेट लोगों की गाड़ी में डालकर थाने ले गए। परिजनों ने पुलिस की पिटाई से सरिता की मौत होने का आरोप लगाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed