फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सुर्खियां बटोरने के लिए कश्मीर में दिखाए जा रहे ISIS के झंडे'

Mon, 30 Nov 2015 03:07 AM IST
Updated Mon, 30 Nov 2015 03:07 AM IST
विज्ञापन

'सुर्खियां बटोरने के लिए कश्मीर में दिखाए जा रहे ISIS के झंडे'

general vk singh's stand on Isis and Kashmir

केंद्र सरकार के विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने रविवार को कहा कि कश्मीर में कुछ कट्टरपंथी आतंकवादी संगठन आईएस के झंडे फहराकर सस्ती लोकप्रियता बटोरने की कोशिश कर रहे हैं। इसे केंद्र सरकार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।(सभी फोटो : अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा)

'सुर्खियां बटोरने के लिए कश्मीर में दिखाए जा रहे ISIS के झंडे'

general vk singh's stand on Isis and Kashmir

देश की खुफिया एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हैं। घबराने की जरूरत नहीं है। देश विरोधी ऐसी किसी भी गतिविधि पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, वीके सिंह सुबह दिल्ली से चौथई पट्टी स्थिति अपने ननिहाल में मामा ठाकुर कृष्णपाल सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने लिए जेवर आए थे।

'सुर्खियां बटोरने के लिए कश्मीर में दिखाए जा रहे ISIS के झंडे'

general vk singh's stand on Isis and Kashmir

उन्होंने मामा के चित्र पर फूल माला चढ़ाई। इसके बाद ममेरे भाई मनवीर सिंह व हरि प्रताप सिंह से मुलाकात की। शोकसभा के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान पाकिस्तान से बातचीत के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भले बिना शर्त भारत से बात करने संबंधी बयान दिया है, लेकिन इस मुद्दे पर सरकार विचार-विमर्श कर फैसला लेगी। सहयोगियों से बातचीत के बाद ही इसका जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

'सुर्खियां बटोरने के लिए कश्मीर में दिखाए जा रहे ISIS के झंडे'

general vk singh's stand on Isis and Kashmir

वहीं, फरीदाबाद में दलित परिवार के दो बच्चों की जलने से मौत की घटना के संबंध में उन्होंने कहा कि मीडिया ने उनके बयान को गलत अर्थ में पेश किया। उन्होंने कहा था कि कुत्ते को कोई पत्थर मार दे तो सरकार क्या करे। एक शब्द के दस से भी अधिक अर्थ निकाले जा सकते हैं, लेकिन मीडिया ने इसे गलत अर्थ में ही लिया।

विज्ञापन

'सुर्खियां बटोरने के लिए कश्मीर में दिखाए जा रहे ISIS के झंडे'

general vk singh's stand on Isis and Kashmir

हमारा काम देश हित में काम करने का है, लोगों ने हमें काम करने के लिए चुना है। वीके सिंह ने रविवार सुबह जेवर पहुंचकर कस्बे को तीर्थ नगरी बनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की जावालि ऋषि आश्रम से श्रद्धा जुड़ी है। इसके लिए स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा से वार्ता कर स्थल को तीर्थ नगरी के रूप में विकसित कराने का जल्द से जल्द प्रयास किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed