फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गौरी लंकेश JNU के कन्हैया कुमार को मानती थीं बेटा, पढ़ें 'मां' की हत्या पर क्या बोले उनके 'बच्चे'

Wed, 06 Sep 2017 03:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 06 Sep 2017 03:43 PM IST
विज्ञापन
gauri lankesh 4 adopted children including kanhaiya kumar mourn her cowardly murder
gauri lankesh - फोटो : ट्व‌िटर

सांप्रदायिकता के खिलाफ मुखर होकर लिखने वाली पत्रकार गौरी लंकेश की उनके घर में ही की गई सनसनीखेज हत्या के बाद पूरा देश एक बार फिर गुस्से से उबल रहा है।

gauri lankesh 4 adopted children including kanhaiya kumar mourn her cowardly murder
जेएनयू के छात्र संघ नेता कन्हैया कुमार

समाज के तमाम तबकों के लोग 55 वर्षीय पत्रकार और एक्टिविस्ट की मौत से गुस्से और शॉक में हैं। इन्हीं में गौरी के वो चार बच्चे भी हैं जिन्हें उन्होंने गोद लिया था। गौरी ने दलित एक्टिविस्ट जिग्नेश मेवानी, कन्हैया कुमार, शेहला राशिद और उमर खालिद को गोद लिया था।

gauri lankesh 4 adopted children including kanhaiya kumar mourn her cowardly murder
gauri lankesh - फोटो : ट्व‌िटर

गौरी की मौत के बाद ये चारों भी बेहद गुस्से में हैं। जिग्नेश ने तो गौरी की हत्या को 'प्रजातंत्र के लिए काला दिवस' करार दिया है। एक के बाद एक किए गए अपने ट्वीट्स में ‌मेवानी कहते हैं क‌ि यह हत्या इस बात को साबित करती है कि यह देश असहनीय हो गया है। उन्होंने ये भी कहा कि मैं, कन्हैया, शेहला राशिद और उमर खालिद उनके लिए बच्चों की तरह थे। वह लगातार हिदुत्ववादी ताकतों के खिलाफ लिखती रहीं। उन्हें बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ लड़ने के‌ लिए अपने जान की कीमत चुकानी पड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
gauri lankesh 4 adopted children including kanhaiya kumar mourn her cowardly murder
gauri lankesh - फोटो : ट्व‌िटर

वहीं कन्हैया ने ट्विटर पर गौरी के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि 'गौरी लंकेश की कायरतापूर्ण हत्या से मैं बेहद शॉक और दुखी हूं। वो मेरे लिए मां की तरह थीं। वो हमेशा मेरे दिल में जिंदा रहेंगी।'


विज्ञापन
gauri lankesh 4 adopted children including kanhaiya kumar mourn her cowardly murder
kanhaiya kumar

कन्हैया ने आगे लिखा 'वो नफरत के खिलाफ अपनी लड़ाई में निर्भिक थीं। हम उनके संघर्ष को आगे ले जाने का संकल्प लेते हैं।'


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed