फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गौरव चंदेल हत्याकांड: एडिशनल डीसीपी से पत्नी प्रीति ने पूछा, कब तक पकड़े जाएंगे मेरे पति के हत्यारे

Mon, 20 Jan 2020 09:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 20 Jan 2020 09:13 AM IST
विज्ञापन
Gaurav Chandel Murder case Wife Preeti asked questions to Additional DCP Ranvijay Singh
gaurav chandel murder case - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के गौड़ सिटी-1 स्थित घर में गौरव चंदेल की तेरहवीं पर रविवार को हवन-पूजा और श्रद्धांजलि सभा हुई। गौरव चंदेल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह से पत्नी प्रीति ने अब तक की जांच के संबंध में पूछताछ की। प्रीति ने रणविजय सिंह से पूछा कि उनके पति के हत्या आरोपी कब तक पकड़े जाएंगे। श्रद्धांजलि सभा में रविवार को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। लोगों ने उनकी पत्नी, बेटे व परिवार के अन्य सदस्यों को ढांढस बंधाया।
Gaurav Chandel Murder case Wife Preeti asked questions to Additional DCP Ranvijay Singh
gaurav chandel murder case - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धांजलि देने पहुंचे रणविजय सिंह से लोगों ने भी अब तक की जांच के बारे में पूछा और जल्द से जल्द हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, प्रीति ने पूछा कि अब तक पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए क्या किया है। इस पर रणविजय सिंह ने उन्हें अब तक की  कार्रवाई के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने प्रीति को जानकारी दी कि इस केस के खुलासे के लिए गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद की विशेष टीमें जुटी हुईं हैं। पुलिस के तेजतर्रार अधिकारी बदमाशों की तलाश कर रहे हैं। 
Gaurav Chandel Murder case Wife Preeti asked questions to Additional DCP Ranvijay Singh
gaurav chandel murder case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। गौरव की कार, मोबाइल व उनकी कार से लूटी गई दो कारें बरामद कर ली गईं हैं। जिन बदमाशों पर शक है, उनकी घेराबंदी के लिए जाल बिछा दिया गया है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बल किया गया तैनात 

Gaurav Chandel Murder case Wife Preeti asked questions to Additional DCP Ranvijay Singh
gaurav chandel murder case - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धांजलि सभा और गौड़ सिटी बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन की सूचना पर आला अधिकारियों ने रविवार सुबह से ही गौड़ सिटी-1 में पुलिस बल की तैनाती कर दी थी। अधिक लोगों के जुटने से पुलिस को गौरव को न्याय के लिए प्रदर्शन की आशंका होने लगी थी। कोतवाली प्रभारी मुनीष चौहान पुलिस फोर्स के साथ यहां मौजूद रहे और बाद में एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह भी यहां पहुंच गए। 
विज्ञापन
Gaurav Chandel Murder case Wife Preeti asked questions to Additional DCP Ranvijay Singh
gaurav chandel murder case - फोटो : अमर उजाला
गौरव की पत्नी और परिवार के लोगों ने पुलिस द्वारा अब तक की कार्रवाई के संबंध में पूछताछ की है। उन्होंने सवाल किया कि हत्यारोपी कब तक पकड़े जाएंगे। परिजन ने अब तक की कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया है। हमने भरोसा दिलाया है कि हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
-रणविजय सिंह, एडिशनल डीसीपी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed