फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गांधी जयंती 2018: जब सिर्फ 4 रुपए के लिए बापू ने की थी पत्नी की आलोचना, तब बा ने लिया था ये संकल्प

Tue, 02 Oct 2018 10:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 02 Oct 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
gandhi jayanti 2018 when mahatma gandhi criticized wife kasturba for 4 rupees
mahatma gandhi kasturba gandhi

महात्मा गांधी एक बार पत्नी कस्तूरबा गांधी के चार रुपये ‘छुपाने’ से इतना परेशान हुए कि उन्होंने एक लेख लिखकर उनकी इस गलती को सार्वजनिक कर दिया था। 1929 में साप्ताहिक अखबार नवजीवन में ‘माई सोरो, माई शेम’ शीर्षक वाले लेख में गांधी जी ने अहमदाबाद स्थित आश्रम में रहने वाले साथियों के साथ ही कस्तूरबा की कमियों की आलोचना की है।

gandhi jayanti 2018 when mahatma gandhi criticized wife kasturba for 4 rupees
mahatma gandhi kasturba gandhi

राष्ट्रपिता ने लिखा, ‘अपनी आत्मकथा में मुझे कस्तूरबा के गुणों के बारे में लिखने में हिचकिचाहट नहीं हुई। लेकिन मुझे कई कमजोरियां भी मिलीं, जो इन गुणों को मारती हैं। एक या दो साल पहले कस्तूरबा के पास सौ या दो सौ रुपये थे, जो हमें कई लोगों से तोहफे के तौर पर मिले थे। आश्रम के नियम के मुताबिक, वह अपने साथ कुछ भी नहीं रख सकती थी, भले ही वो किसी ने दिया हो। 

gandhi jayanti 2018 when mahatma gandhi criticized wife kasturba for 4 rupees
mahatma gandhi kasturba gandhi

एक दिन आश्रम में चोरों के आने पर उन्हें अपनी पत्नी के अपराध का पता चला। हालांकि चोरों को आश्रम से कुछ नहीं मिला। कस्तूरबा को पछतावा तो हुआ, लेकिन यह अल्पकालिक था। कुछ दिन बाद एक अपरिचित ने कस्तूरबा को चार रुपये दिए। उन्होंने रुपये आश्रम में जमा कराने के बजाए अपने पास रख लिए। इस बारे में आश्रम के साथी ने बताया। कस्तूरबा को अपने किए पर पछतावा हुआ और उन्होंने कभी ऐसा नहीं करने का भरोसा दिया।’ गांधी जी ने लिखा कि बा पश्चाताप से इतनी भर गई थी कि उन्होंने कहा कि अब अगर वो ऐसी कोई हरकत करते दोबारा पकड़ी गईं या पुरानी कोई गलती सामने आई तो वो गांधी जी और आश्रम दोनों को छोड़ देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
gandhi jayanti 2018 when mahatma gandhi criticized wife kasturba for 4 rupees
mahatma gandhi kasturba gandhi

लेख लिखने पर सफाई भी दी 
महात्मा गांधी ने इस घटना पर लेख लिखने की जरूरत पर सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि पूरी घटना के बाद मैं इस नतीजे पर पहुंचा कि अगर मैं ऐसा नहीं करूंगा तो यह मेरे कर्तव्य का उल्लंघन होगा। हालांकि लेख में उन्होंने कस्तूरबा गांधी की कई खूबियों का भी उल्लेख किया है। 

विज्ञापन
gandhi jayanti 2018 when mahatma gandhi criticized wife kasturba for 4 rupees
mahatma gandhi kasturba gandhi

‘गांधी जी ने कुछ गलत नहीं किया’ 
स्वतंत्रता सेनानी और कट्टर गांधीवादी 106 वर्षीय अय्यपन पिल्लई कहते हैं कि अगर गांधी जी ने कस्तूरबा गांधी के अवगुण को उजागर किया तो कुछ गलत नहीं किया। वह सच्चाई के अवतार थे। वे चाहते थे कि उनके चारों ओर हर कोई नैतिक रूप से सही और पारदर्शी हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed