प्रेम के महापर्व को और खूबसूरत बनाने के लिए प्रेमियों ने जहां खुलकर इजहार करने के लिए फिल्मी गीतों का सहारा लिया वहीं, कुछ युवाओं ने छुपकर अपनी मोहब्बत के लब्ज बयां किए।
PICS: कहीं खुलकर नाचे, कहीं दुनिया से छुपकर किया अपनी मोहब्बत का इजहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेलेंटाइन डे पर युवाओं ने लाल गुलाब के साथ अपने प्यार का इजहार किया। जिन युवाओं को प्यार के इजहार में हां मिली, उनके लिए ये दिन यादगार बन गया। इस दिन का रंग युवाओं के कपड़ों से लेकर मार्केट और मॉल्स की सजावट में भी देखने को मिला।
मॉल्स और मार्केट को लाल रंग के गुब्बारों से सजाया गया था। ताकि हर तरफ मोहब्बत का रंग हो। वेलेंटाइन डे का युवाओं को बेसब्री से इंतजार था। इसको लेकर पहले से ही तैयारी कर रखी थी।
लाल गुलाब पर खर्च किए करोड़ों रुपये
इस वेलेंटाइन वीक में अधिकांश युवाओं के हाथों में लाल गुलाब दिख रहा था। इस दौरान लाल गुलाबों की खूब बिक्री हुई है। सेक्टर-18 में फूल बेचने वाले दुकानदार शिवम शर्मा ने बताया कि इस दौरान कई गुना ज्यादा लाल फूल बिके हैं। इतना व्यापार पूरे साल भर में नहीं हो पाता है जितना व्यापार वेलेंटाइन सप्ताह और शादियों के सीजन में हो जाता है। नोएडा में लाल गुलाब का करोड़ों का कारोबार हुआ है।