हर नौकरीपेशा शख्स भविष्य निधि खाते(प्रॉविडेंट फंड अकाउंड PFA) से जरूर रूबरू होता है। हर शख्स जानना चाहता है कि उसके इस खाते में कितनी राशि हर महीने जमा हो रही है या अब तक कुल कितने पैसे वह इसमें जोड़ चुका है। तो इस खाते की जानकारी पाने के लिए आप कुछ बेहद आसान तरीके अपनाकर इसका बैलेंस जान सकते हैं।
चुटकी में जानें अपने PF अकाउंट का बैलेंस, ये हैं 4 आसान तरीके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
EPFO पोर्टल के जरिएः आप अपना पीएफ बैलेंस ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाकर भी पता कर सकते हैं। इसके लिए आप पहले www.epfindia.gov.in पर जाना होगा। यहां 'our services' पर जाकर 'For Employees' पर क्लिक करें। फिर जो पेज खुलेगा वहां से आप पासबुक का विकल्प चुनें। पासबुक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा वहां आपको अपना UAN नंबर और पासवर्ड डालना होगा। इससे आप अपना बैलेंस पता चल जाएगा।
नोटः यह ऑप्शन आप तब ही इस्तेमाल कर सकेंगे जब आपका UAN नंबर एक्टिवेट हो और यह आपके पीएफ खाते से लिंक हो।
ऐप की मदद सेः अगर आपके मोबाइल में UMANG ऐप या m-epf ऐप हो तो उसके जरिए आप अपने पीएफ अकाउंट का बैलेंस जान सकते हैं। इसके लिए आपको ऐप खोलकर मेंबर पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको बैलेंस/पासबुक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद जो पेज खुलेगा वहां आपको अपना UAN नंबर और मोबाइल नंबर डालना होगा। ये दोनों डालते ही आपको अपने पीएफ अकाउंट का बैलेंस पता चल जाएगा।
नोटः यह कॉल आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही करना होगा। अगर किसी और नंबर से करेंगे तो पीएफ बैलेंस नहीं पता चलेगा।