फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पानी से भरी बाल्टी में झांक रहा था मासूम, सिर के बल डूबने से हुई दर्दनाक मौत और सोता रहा पिता

Wed, 13 Dec 2017 01:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Dec 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
toddler died of drowning in bucket full of water in delhi
baby drown in water bucket - फोटो : अमर उजाला

अशोक विहार के वजीरपुर गांव में मंगलवार दोपहर को एक दर्दनाक हादसे में दो साल के बच्चे की पानी से भरी बाल्टी में डूबकर मौत हो गयी।

toddler died of drowning in bucket full of water in delhi
baby drown in water bucket - फोटो : अमर उजाला

घटना के समय पिता सो रहा था, जबकि मां पड़ोस में गई थी। पड़ोसी ने बच्चे को बाल्टी में डूबा हुआ देखकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिवार वाले उसे पास के अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

toddler died of drowning in bucket full of water in delhi
baby drown in water bucket

पुलिस के अनुसार, मरने वाले बच्चे की पहचान आदित्य (2) के रूप में हुई है। वह पिता कृष्ण कुमार और मां के साथ वजीरपुर गांव में रहता था। मूलत: उत्तर प्रदेश के बस्ती का रहने वाला कृष्ण इलेक्ट्रिीशियन है। उसकी मां कोठियों में काम करती है। आदित्य इनका इकलौता बेटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
toddler died of drowning in bucket full of water in delhi
baby drown in water bucket

कृष्ण कुमार ने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर को वह और उसका बेटा सो रहे थे। उनके पड़ोस में एक शख्स की मौत हो गई थी, इसलिए पत्नी वहां गई थी। इसी दौरान आदित्य जाग गया और कमरे से बाहर निकल गया। बाहर पानी से भरी प्लास्टिक की बाल्टी रखी हुई थी। आशंका है कि आदित्य उस बाल्टी को पकड़कर उसमें झांकने लगा और इस दौरान वह बाल्टी में उलट गया।

विज्ञापन
toddler died of drowning in bucket full of water in delhi
baby drown in water bucket

कुछ देर बाद एक पड़ोसी ने आदित्य को बाल्टी में उल्टा देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर कृष्ण की नींद खुली। वह भागकर बाहर आया और बच्चे को बाल्टी से बाहर निकाला। बच्चे को तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed