फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बंटी-बबली' जैसे जीजा-साले: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर करते थे ठगी, सैकड़ों को लगा चुके हैं चूना

Mon, 11 Jul 2022 08:27 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 11 Jul 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
five people arrested for cheating in the name of increasing credit card limit
ठगी गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

रोहिणी इलाके में साला बहनोई की जोड़ी क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने के बहाने लोगों से ठगी कर रहे थे। रोहिणी साइबर थाना ने तकनीकी जांच करते हुए इन दोनों समेत पांच जालसाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अब तक सैकड़ों लोगों से ठगी कर चुके हैं। ठगी की रकम से वे ऑनलाइन फोन, स्मार्ट घड़ी और कैमरा खरीदते थे। 

five people arrested for cheating in the name of increasing credit card limit
ठगी करने गिरोह के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31 फर्जी सिम कार्ड, 19 फोन, ठगी की रकम से खरीदे गए 25 नए मोबाइल, चार कैमरा और चार स्मार्ट घड़ी बरामद किए हैं। जालसाजों की पहचान उत्तम नगर निवासी विजय कुमार शर्मा, उसके बहनोई मूलचंद मिश्रा, बुध विहार निवासी अमित सेंगर, भजनपुरा निवासी संजीव कुमार और संगम विहार निवासी शुभम के रूप में हुई है।

five people arrested for cheating in the name of increasing credit card limit
ठगी करने गिरोह के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि गैंग का सरगना विजय कुमार रत्नाकर बैंक में डायरेक्ट सेल्स एसोसिएट के रूप में काम कर चुका है। उसके खिलाफ हैदराबाद, हरिनगर और हिसार में ठगी का मामला दर्ज है और वह जेल भी जा चुका है। 25 मई को किराड़ी निवासी इब्राहिम अली ने पोर्टल पर ठगी की शिकायत की थी। इसने बताया कि उन्हें एक अनजान नंबर से फोन आया। फोनकर्ता ने अपने आपको एसबीआई का अधिकारी बताया। उसने क्रेडिट कार्ड की सीमा 1.25 लाख से बढ़ाकर 5 लाख करने का आश्वासन दिया। इसके बाद एक ओटीपी भेजकर कहा कि कार्ड की सीमा को बढ़ाने के लिए ओटीपी नंबर भरना होगा। जैसे ही शिकायतकर्ता ने ठग को ओटीपी नंबर बताया, उनके कार्ड से 89,120 रुपया कट गया। साइबर सेल की टीम ने तकनीकी जांच के बाद दबिश देकर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
five people arrested for cheating in the name of increasing credit card limit
ठगों को पकड़ने वाली पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

ऐसे करते थे ठगी 
मुख्य आरोपी ने बताया कि वह राज नाम के व्यक्ति से क्रेडिट कार्ड का डेटा खरीदता था। पीड़ितों से संपर्क करने के लिए वे फर्जी सिम कार्ड खरीदते थे। इसी नंबर से वे पीड़ित को फोन करते थे। वह खुद को बैंक अधिकारी बताकर क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने के बहाने पीड़ितों से ओटीपी नंबर ले लेता था। पीड़ित के क्रेडिट कार्ड नंबर का इस्तेमाल कर फ्लिपकार्ट से मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ी और कैमरा खरीदते थे। बाद में इन चीजों को सस्ते दामों में बेच दिया जाता था। 

विज्ञापन
five people arrested for cheating in the name of increasing credit card limit
ठगी गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने पिछले दो तीन साल में सैकड़ों लोगों से ठगी की है। अमित फ्लिपकार्ट में डिलीवरी बॉय का काम कर चुका है। जबकि आरोपी संजीव कुमार कई बैंक और वित्त संस्थान में काम कर चुका है। वहीं, शुभम पर हत्या का प्रयास और ठगी का मामला दर्ज हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed