गांव में जैसे ही एक साथ पांच शवों को गाड़ी से उतारा गया तो सबकी निगाह में सिर्फ एक सवाल कौंध रहा था कि आखिर मृतक ईश्वर का दाह संस्कार कौन करेगा। तभी एक महिला चार साल के एक मासूम को गोद में लिए घर से बाहर निकली और भीड़ में खड़े एक बुजुर्ग को उसे थमा दिया।
2 of 6
murder in faridabad
- फोटो : अमर उजाला
असल में यही वो मासूम है जो रविवार को हुए नरसंहार में मारे गए पांच लोगों में से एक ईश्वर का बेटा है जिसने श्मसान घाट पर अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। जिस वक्त बच्चा अपने पिता की चिता को आग लगा रहा था वहां खड़े हर शख्स की आंख नम हो गई।
3 of 6
murder in faridabad
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को पलवली गांव में रात नौ से दस के बीच मुख्य आरोपी बिरेंद्र उर्फ बिल्लू सरपंच और उसके साथियों ने हमलाकर पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया। मारे गए लोगों में ईश्वर के अलावा मनोज, राजेंद्र, श्रीचंद्र और नवीन थे।
4 of 6
murder in faridabad
- फोटो : अमर उजाला
इन सबकी चिताओं को उनके बेटों ने मुखाग्नि दी। देवेंद्र के बेटे मनोज, राजेंद्र के बेटे ललित, श्रीचंद्र के बेटे भगत और नवीन के बेटे प्रवीण ने अपने पिता की चिता को आग लगाई।
5 of 6
murder in faridabad
- फोटो : अमर उजाला
इस हत्याकांड के दौरान घायल हुए चार लोग अभी भी अस्पताल में हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पलवली गांव के जिन चार परिवारों पर ये कहर गिरा है वो इस कदर सदमे में हैं कि अभी भी इस बात का फैसला नहीं कर पा रहे हैं कि अब उनके परिवार को कौन संभालेगा।