फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीरागढ़ी अग्निकांडः अमित ने इनको किया था आखिरी कॉल, कहा था बचा लो मुझे

Fri, 03 Jan 2020 10:45 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 03 Jan 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
Fire in peeragarhi operator amit died of injuries was regularly in touch with officers while trapped
मृतक अमित बालियान(फाइल फोटो) और उसका परिवार - फोटो : अमर उजाला

8 दिसंबर को दिल्ली में अनाज मंडी इलाके की फैक्टरी में भीषण आग के बाद नए साल की दूसरी सुबह पीरागढ़ी में बैटरी की फैक्टरी में आग की घटना ने झकझोर दिया। गनीमत रही कि फैक्टरी में कोई कर्मचारी नहीं थे, लेकिन एक फायरकर्मी अमित बालियान को अपनी जान गंवानी पड़ी। अमित के बारे में खास बात यह है कि वह मलबे में दबे होने के बावजूद लगातार उसका फोन से संपर्क में बना रहा। इस स्टोरी में जानिए उसने आखिरी कॉल किसे की थी और क्या था। साथ ही ये भी जानें कि अमित की मौत के बाद न सिर्फ उसके परिवार बल्कि गांव में लोग उसके बारे में क्या कह रहे हैं...

Fire in peeragarhi operator amit died of injuries was regularly in touch with officers while trapped
अमित की मां और पत्नी(बाएं से दाएं) - फोटो : अमर उजाला

 फायर निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि तड़के 4.10 बजे फैक्टरी में आग की सूचना के बाद छह दमकल यूनिट को घटनास्थल पर भेजा गया। करीब 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया था और दमकलकर्मी कूलिंग के लिए फैक्टरी के अंदर ही थे। इसी बीच करीब 5 बजे जबरदस्त धमाका हुआ और इमारत के बीच का हिस्सा ढह गया। इससे फायर ऑपरेटर मूलत: शामली (यूपी) और दिल्ली के लोनी गोल चक्कर निवासी अमित बालियान (29) सहित चार लोग मलबे में दब गए। अमित लगातार रेस्क्यू टीम से फोन पर जुड़ा हुआ था। वह उन्हें अपनी लोकेशन बताने की कोशिश कर रहा था और यही वजह थी कि बचाव कर्मियों को आस बंधी हुई थी कि अमित जिंदा है। बताया गया कि उसे निकालने में काफी समय लग गया।

Fire in peeragarhi operator amit died of injuries was regularly in touch with officers while trapped
अमित बालियान - फोटो : अमर उजाला

जब इमारत का हिस्सा ढह गया तो दबे लोगों को बचाने के लिए दमकल की 35 यूनिट और एनडीआरएफ टीम मौके पर पहुंचीं। इस दौरान इमारत के दो और हिस्से ढहने से कई और दमकलकर्मी घायल हो गए। करीब 9 घंटे चले बचाव अभियान के बाद दोपहर 2 बजे मलबे को हटाया तो फायर ऑपरेटर अमित सहित चारों लोग बेहोश मिले। इन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fire in peeragarhi operator amit died of injuries was regularly in touch with officers while trapped
अमित की शादी की तस्वीर का फ्रेम - फोटो : अमर उजाला

गर्वीली फुहार के साथ दुख भी है अपार
अमित बालियान की शहादत पर उसके पूरे परिवार को ही नहीं, तमाम रिश्तेदारों और दिल्ली को गर्व है। दिल्ली पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात अमित के पिता बाबूराम बालियान को बेटे के निधन पर दुख तो जरूर है, लेकिन देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले बेटे पर फक्र भी है। हालांकि, शाम को जब अमित की मां और पत्नी को उनके निधन की सूचना दी गई तो घर में कोहराम मच गया। मां विमलेश देवी तो रोते-रोते बेहोश ही हो गई। घर के बाकी सदस्यों का भी यही हाल है। शुक्रवार को अमित का शव अग्निशमन ट्रेनिंग अकादमी, रोहिणी ले जाया जाएगा। यहां उनको श्रद्धांजलि देने के बाद परिवार के हवाले किया जाएगा।

विज्ञापन
Fire in peeragarhi operator amit died of injuries was regularly in touch with officers while trapped
अमित के पिता और परिजन - फोटो : अमर उजाला

अमित की मौत से मुंडभर में शोक
मुजफ्फरनगर के भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव मुंडभर निवासी फायर सर्विस के कर्मचारी अमित बालियान की दिल्ली के पीरागढ़ी की फैक्टरी में हुए अग्निकांड में मौत होने से गांव में शोक व्याप्त है। यहां रहने वाले उसके कुटुंब के लोग दिल्ली के रवाना हो गए हैं। गांव मुंडभर निवासी अमित बालियान दिल्ली फायर सर्विस में कार्यरत था। बृहस्पतिवार को दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके की फैक्टरी में हुए अग्निकांड में आग बुझाने के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मुंडभर निवासी मोनू ने बताया कि अमित बालियान का परिवार करीब 12 साल से दिल्ली में ही रहता है। गांव में उसके चाचा अमर, कल्लू आदि रहते हैं, जो हादसे की जानकारी मिलने पर दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। ग्रामीण के अनुसार अमित शादीशुदा था तथा परिवार के साथ दिल्ली में ही रहता था। उसके अन्य परिजन भी दिल्ली में रहते हैं। उसकी मौत से गांव में शोक व्याप्त है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed