फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   4,000 women in Delhi will receive beneficiary letters for the Lakshmi Yojana today

इंतजार खत्म: आज दिल्ली की चार हजार महिलाओं को मिलेंगे लक्ष्मी योजना के लाभार्थी पत्र, तालकटोरा में बड़ा आयोजन

Wed, 26 Aug 2026 04:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 26 Aug 2026 04:04 AM IST
सार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 26 अगस्त को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित विशेष कार्यक्रम में करीब 4,000 लाभार्थी महिलाओं को आधिकारिक लाभार्थी पत्र सौंपेंगी। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा।

विज्ञापन
4,000 women in Delhi will receive beneficiary letters for the Lakshmi Yojana today
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की महिलाओं के लिए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा घोषित दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत लाभ मिलने का इंतजार खत्म होने जा रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 26 अगस्त को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित विशेष कार्यक्रम में करीब 4,000 लाभार्थी महिलाओं को आधिकारिक लाभार्थी पत्र सौंपेंगी। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा।

विज्ञापन


योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जानी है। सरकार के मुताबिक जिन महिलाओं को बुधवार को लाभार्थी पत्र सौंपे जाएंगे, उनके खातों में योजना की राशि आना शुरू हो जाएगी। 1 सितंबर से लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर किए जाने की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


9.20 लाख पंजीकरण, 6.63 लाख आवेदन अंतिम रूप से जमा
दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए मंगलवार रात 8 बजे तक 9,20,590 महिलाओं ने पंजीकरण कराया, जबकि इनमें से 6,63,215 आवेदन अंतिम रूप से जमा किए जा चुके हैं। ऐसे में योजना को लेकर महिलाओं के बीच बड़ी संख्या में आवेदन सामने आए हैं। सरकार की ओर से बुधवार को आयोजित कार्यक्रम को योजना के क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पहले चरण में करीब 4,000 महिलाओं को लाभार्थी पत्र दिए जाएंगे। उसके बाद पात्रता प्रक्रिया पूरी करने वाली अन्य महिलाओं को भी योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए 2,500 रुपये मासिक सहायता वाली दिल्ली लक्ष्मी योजना का वादा किया था। सत्ता में आने के बाद इस योजना को लागू करने की प्रक्रिया शुरू की गई। अब 26 अगस्त को लाभार्थी पत्र वितरण के साथ योजना जमीन पर दिखाई देने लगेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से 26 अगस्त को तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम की जानकारी साझा की है।


तालकटोरा स्टेडियम में भव्य आयोजन
राजधानी के प्रतिष्ठित तालकटोरा स्टेडियम में इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रशासन ने इस बड़े आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed