मुरादाबाद देहात सीट से सपा विधायक नासिर कुरैशी के छोटे भाई और देश के बड़े मीट निर्यातक हाजी मोहम्मद सालिम शब्बो कुरैशी के दिल्ली स्थित घर में भीषण आग लग गई। पुलिस और दमकल की टीमें आग पर काबू पातीं, इससे पहले मीट निर्यातक की दो बेटियों गुलआशना (15) और अनाया (13) की दम घुटने से मौत हो गई। निर्यातक की पत्नी गुलिस्तां कुरैशी, नौकरों आदि ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचा ली, लेकिन उनकी दोनों बेटियां पहली मंजिल के बाथरूम में फंस गई थीं।
मीट निर्यातक सालिम का उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार स्थित कुरैश नगर में चमेलियान रोड पर दो मंजिला आलीशान बंगला है। करीब 750 गज जमीन पर बने इस बंगले में उनके अलावा पत्नी गुलिस्तां कुरैशी के अलावा बेटे शारिक और खिजर, दो बेटी गुलआशना व अनाया रहते थे। सालिम कारोबार के सिलसिले में दुबई गए हुए हैं।
2 of 9
बचाव कर्मी बंगले के अंदर जाता
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की दोपहर 2.07 बजे बंगले के ग्राउंड फ्लोर पर बने होम थियेटर से अचानक धुआं उठने लगा। देखते-देखते धुएं ने आग की शक्ल ले ली। ग्राउंड फ्लोर पर होने के कारण सालिम की पत्नी गुलिस्तां, गार्ड, ड्राइवर और दो नौकर बाहर निकल गए।
3 of 9
आगजनी के कारणों का पता लगाने में जुटी टीम
- फोटो : अमर उजाला
पहली मंजिल के कमरे में मौजूद दोनों बेटियां फंस गई। बचने के लिए दोनों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया। इस बीच पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने आग पर काबू के प्रयास शुरू किए। दमकल कर्मचारी बीए सेट (मास्क) लगाकर घर में दाखिल हुए। शीशे तोड़कर धुआं निकाला।
4 of 9
शीशा तोड़कर घुसी थी बचाव टीम
- फोटो : अमर उजाला
आग पर काबू पाने के बाद घर की तलाशी ली तो बेटियां कहीं नजर नहीं आईं। पहली मंजिल पर बंद बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो दोनों अचेत मिलीं। फौरन उनको नजदीकी जीवन माला अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
5 of 9
जांच टीम ने लिए जांच के सैंपल
- फोटो : अमर उजाला
मां के सामने ही मौत के आगोश में समा गई दोनों बच्चियां
कुरैश नगर के अमानत हाउस में मंगलवार दोपहर को जब आग लगी तो सालिम के चारों बच्चे गहरी नींद में सो रहे थे। दरअसल, रोजों की वजह से सुबह सहरी खाकर सभी देर से उठते थे। दोपहर के समय जब मकान में आग लगी तो सालिम के दोनों बेटे ग्राउंड फ्लोर के कमरे में सो रहे थे। वहीं दोनों बेटियां पहली मंजिल के कमरे में सो रही थीं।