फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी की जन्मदिन की खुशियां चंद घंटों में हुई मातम में तब्दील, आग में जिंदा जल गया परिवार

Sat, 08 Jul 2017 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Jul 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
 fire catches on four storeyed building, family died
हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत - फोटो : अमर उजाला
दिलशाद कॉलोनी में शुक्रवार तड़के चार मंजिला मकान में आग लगने से एक ही परिवार के दो बच्चे समेत चार सदस्यों की झुलसने से मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के कुछ घंटों पहले परिवार ने अपनी 8 साल की बेटी का बर्थडे मनाया था। 
 fire catches on four storeyed building, family died
delhi fire
संजय के पड़ोस में रहने वाले आर के शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात संजय की दूसरी बेटी दीशू का जन्मदिन था। देर रात तक परिवार वाले खुशियां मना रहे थे। पार्टी में कई लोगों को आमंत्रित किया गया था। देर रात तक संजय के घर में चहल पहल थी। रात करीब एक बजे पार्टी खत्म हुई और पूरा परिवार सोने के लिए चले गया। रात तीन बजे शोर शराबा सुनकर जब आर के शर्मा की नींद खुली तो वह अपने घर से बाहर निकले। 
 fire catches on four storeyed building, family died
delhi fire
उन्होंने पूरी इमारत में धुंआ फैला हुआ देखा। संजय की साली हैप्पी कॉरीडोर में चिल्ला-चिल्लाकर जान बचाने की गुहार लगा रही थी। आर के शर्मा भागकर हैप्पी के पास पहुंचे और उसके साथ साथ दीशू को अपनी ओर खींचा और उन्हें बालकनी की तरफ लेकर भागे। उसके बाद दोनों को सुरक्षित नीचे उतार लिया। हादसे में दो बच्चियों की भी मौत हो गई।     
विज्ञापन
विज्ञापन
 fire catches on four storeyed building, family died
delhi fire
स्थानीय लोगों ने दमकल की गाड़ियों के करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचने का आरोप लगाया। उन लोगों का कहना था कि जब तक गाड़ियां मौके पर पहुंची, तब तक सबकुछ स्वाह हो गया था। लेकिन घटनास्थल के पास एक इमारत में लगी सीसीटीवी कैमरे में जो कैद हुआ है वह काफी हैरान करने वाला है। दमकल की गाड़ियों के मौके पर लेट पहुंचने की वजह गली में खड़ी गाड़ियां थी। सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा है कि दमकल कर्मी गाडियों को घटनास्थल पर लाने के लिए काफी मशक्कत कर रहे हैं। 
विज्ञापन
 fire catches on four storeyed building, family died
delhi fire
स्थानीय निवासी निशा ने बताया कि पहले भी इलाके में कई जगहों पर आग लगने की घटना हो चुकी है। लेकिन गली में अवैध पार्किंग की वजह से दमकल की गाड़ियां मौके पर आसानी से नहीं पहुंच पाती है। अवैध पार्किंग के खिलाफ वर्ष 2016 में पुलिस को शिकायत भी दी गयी लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थिति से निपटने के लिए दमकल विभाग को उपाय करने होंगे ताकि  ऐसी गली में रहने वालों की जान बचायी जा सके।       
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed