अपने पसंदीदा कलाकार को अपनी आंखों के सामने देखकर बधाई हो प्रतियोगिता के विजेताओं की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। बुधवार को बधाई हो प्रतियोगिता के विजेता फिल्म बधाई हो की टीम से मिलने नोएडा स्थित अमर उजाला दफ्तर पहुंचे। यहां लोगों ने अपने पसंदीदा हीरो आयुष्मान खुराना से बातचीत के दौरान अपने जीवन के अनुभव साझा किए। साथ ही फिल्म के निर्देशक अमित शर्मा एवं अन्य किरदारों नीना गुप्ता और गजराव राव से भी बात की। ग्रेटर नोएडा निवासी राज शर्मा ने कहा कि अंधाधुन में आयुष्मान का अभिनय देखकर वह उनके जबरदस्त फैन बन गए हैं।
2 of 7
badhai ho
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर से आए उस्मान ने कहा कि फिल्म के प्रोमो देखकर जिज्ञासा बढ़ गई थी। अब उन्हें इंतजार है कि जल्द से जल्द फिल्म रिलीज हो। आगरा से आए रमन शर्मा ने बताया कि 20 अक्टूबर को उनके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है। इससे पहले आयुष्मान की फिल्म आएगी। वह पहले फिल्म देखेंगे, फिर नन्हे मेहमान से मिलेंगे। इस पर आयुष्मान ने पूछा कि यदि नन्हा मेहमान 18 अक्टूबर को ही आ गया तो क्या उसे लेकर फिल्म देखने आएंगे। इस पर रमन ने सहमति जताई। सुमन ने कहा कि वह गजराज, नीना गुप्ता जैसे मंझे हुए किरदारों को अपनी आंखों के सामने देखकर बेहद खुश हैं। साथ ही आयुष्मान की भी वह बहुत बड़ी फैन हैं।
3 of 7
badhai ho
- फोटो : लाल सिंह
बच्चे घर में लेकर आए बधाई संदेश -
मेरी मौसी की बेटी भारती शर्मा की शादी हमारे शहर में हुई है। दीदी को डिलीवरी के लिए डॉक्टरों ने इस महीने की 20 तारीख का समय दिया है। नए आने वाले मेहमान को लेकर हम सब बेहद उत्साहित हैं। हमारी मौसी पुराने ख्याल की है इसलिए बेटी के घर का पानी नहीं पीती। लेकिन उनके गर्भवती होने की खुशी में वह आगरा आई और हमारे घर पर ठहरी हैं। ऐसे में घर में मेहमानों और बधाई का सिलसिला जारी है।-रमन शर्मा, आगरा
4 of 7
badhai ho
- फोटो : लाल सिंह
3 दिसंबर 2017 को हमारा बेटा पैदा हुआ था। अब धीरे धीरे वह बोलना सीख रहा है। उसके मुंह से निकला हर शब्द हमारे जीवन में नई खुशियां एवं बधाई का सिलसिला लेकर आता है। बेटा वेदांश परिवार के सभी सदस्यों दादा , दादी , पापा की आंखों का तारा है। पति निखिल हर वक्त बेटे की शरारतें देखकर खुश रहते हैं।-नेहा गर्ग, नोएडा
5 of 7
badhai ho
- फोटो : लाल सिंह
मेरे बेटे के पैदा होने पर सबसे पहले मैंने ही खुद को बधाई दी। वह पल मेरी जिंदगी का सबसे खास पल था। आज बेटा तीन साल का हो गया है। उसके होने से ही हमारे घर में हर जगह रौनक छायी रहती है। मेरी पत्नी मधु शर्मा के लिए भी जीवन की सबसे बड़ी बधाई यही है।-राज शर्मा, ग्रेटर नोएडा