दिल्ली के फाइव स्टार होटल हयात में बीते शनिवार गौरव सिंह मस्ती के लिए अपनी दोस्त के साथ गया था। लेकिन वो रात अब उन दोनों के लिए ऐसी खौफनाक रात बन चुकी है जो वो पूरी जिंदगी नहीं भूल पाएंगे। उसने पहली बार मौत को इतने करीब से महसूस किया। गौरव ने उस रात का पूरा वाकया अपने शब्दों में बयां किया है। गौरव ने बताया कि वह स्थिति को काबू करने की लाख कोशिश करता रहा लेकिन आशीष पांडेय(पूर्व बसपा सांसद का बेटा) ने बंदूक निकाल लिया और उसे गालियां देता रहा।
रात के तीन बजे थे और ....
2 of 6
hyatt hotel
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पीड़ित गौरव सिंह दिल्ली से तीन बार विधायक रह चुके कंवर सिंह का बेटा है। गौरव ने बताया कि वह आरोपी आशीष पांडेय की धमकियों से इतना डर गया था कि उसने पुलिस में शिकायत भी नहीं की। उसने बताया कि, 'मैंने कभी इस तरह से बंदूक अपने सिर पर रखे नहीं देखी थी। मुझे नहीं पता था कि इस तरह की परिस्थिति से कैसे निपटा जाए।' गौरव ने बताया कि वह लगातार आशीष से कहता रहा कि वो और उसके दोस्त उन्हें छोड़ दें लेकिन वो नहीं माने। गौरव के पिता और पूर्व विधायक कंवर करन सिंह ने कहा कि हम दहशत में थे। गौरव मेरा इकलौता बेटा है और मैं उसके लिए बहुत डरा हुआ हूं। जब से ये मामला मीडिया में प्रकाश में आया मैंने उसे दिल्ली के बाहर भेज दिया।
3 of 6
hyatt hotel
- फोटो : अमर उजाला
गौरव के पिता ने कहा कि परिवार वकील से बात करेगा कि इस केस में आगे कैसे बढ़ा जा सकता है। हालांकि मंगलवार रात तक पुलिस गौरव को मना चुकी थी कि वह इस मामले में कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार हो जाए। बता दें कि इस मामले में एफआईआर हयात रिजेंसी होटल के असिस्टेंट सिक्योरिटी मैनेजर ने ही दर्ज करा दी थी। गौरव ने उस दिन की बात याद करते हुए बताया कि वह शनिवार को अपनी महिला मित्र के साथ हयात होटल डिनर के लिए गया था। गौरव की दोस्त की तबियत सूप पीने के बाद बिगड़ने लगी तो वह उसे लेकर वाशरूम तक गया। उस वक्त सुबह के करीब 3 बजे थे और वह अपनी दोस्त का शौचालय से बाहर इंतजार कर रहा था।
4 of 6
hyatt hotel
- फोटो : अमर उजाला
गौरव ने बताया कि जब वो अपनी दोस्त का इंतजार कर रहा था उसी बीच नशे में धुत तीन महिलाएं बाथरूम के अंदर गईं और उसकी दोस्त को अपशब्द कहने लगीं। गौरव को ये सब बाहर खड़े सुनाई दे रहा था। तब उसने निर्णय लिया कि वह होटल स्टाफ को बुलाएगा ताकि वो अंदर जाकर उसकी दोस्त की मदद कर सकें। गौरव का दावा है कि उन तीन महिलाओं ने उसे भी गालियां दीं लेकिन उसने कोई रिएक्शन नहीं दिया और कहा कि वह झगड़ा नहीं करना चाहता। आरोप है कि आशीष ने भी बाथरूम में घुसने की कोशिश की थी तब गौरव ने उसका विरोध किया। इसके बाद गौरव अपनी दोस्त को लेकर रेस्त्रां में चला आया जिसके बाद आशीष ने उन्हें होटल के पोर्च में धमकाया। उस वक्त आशीष के हाथ में पिस्तौल थी।
5 of 6
hyatt hotel
- फोटो : अमर उजाला
गौरव ने बताया कि आशीष ने उससे कहा कि वह उसे गोली मार देगा। मैंने उससे घर जाने और मामला यहीं खत्म करने को कहा। मैंने उसे समझाने की कोशिश की कि अब झगड़े का कोई मतलब नहीं है। मुझे सच में समझ नहीं आ रहा था कि मैं तब क्या करूं जब मेरे सामने पिस्तौल तानी गई हो। गौरव ने आशीष के एक दोस्त की बात बताते हुए कहा कि उसने मुझसे कहा कि तुम कोई प्रतिक्रिया मत देना आशीष और उसकी महिला मित्र नशे में हैं।