{"_id":"5fcf7ddf8ebc3ecfa214911b","slug":"farmers-protest-bharat-bandh-impact-in-delhi-ncr-in-20-photos-mostly-everywhere-peaceful-protest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन 20 तस्वीरों से समझिए कैसा रहा दिल्ली-एनसीआर में भारत बंद का असर, कहीं किसी हंगामे की सूचना नहीं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन 20 तस्वीरों से समझिए कैसा रहा दिल्ली-एनसीआर में भारत बंद का असर, कहीं किसी हंगामे की सूचना नहीं...
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 08 Dec 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 20
किसानों का भारत बंद तस्वीरों में
- फोटो : शुजात आलम/जी पाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कृषि कानूनों के विरोध में मंगलवार को देशभर में बुलाए गए भारत बंद के दौरान राजधानी समेत एनसीआर में हालात पूरी तरह सामान्य रहे। राजधानी के सभी बाजार खुले रहे, वहीं सड़कों पर भी आम दिनों की तरहर ट्रैफिक सामान्य रहा। दिनभर दिल्ली पुलिस अर्द्धसैनिक बलों के जवानों के साथ बाजारों में गश्त करते रहे। राजधानी की सभी सीमाओं पर ड्रोन से हालात पर नजर रखी गई। तस्वीरोें में देखें पूरे बंद का हाल...
2 of 20
सिंघु बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन
- फोटो : जी पाल
विशेष आयुक्त लॉ एंड ऑर्डर सतीश गोलचा ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान कहीं से भी किसी तरह हंगामा की कोई सूचना नहीं मिली है। दिल्ली पुलिस की ओर से किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया। चिल्ला, गाजीपुर, टिकरी और सिंघु बार्डर पूरी तरह बंद रहे। दोपहर बाद तीन बजे गाजीपुर बार्डर पर दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले कैरेजवे को वाहन चालकों के लिए खोल दिया गया।
3 of 20
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का दृश्य
- फोटो : शुजात आलम
भारत बंद को लेकर किसानों ने राजधानी की सभी सीमाओं को बंद करने की बात की थी। लेकिन कुछ जगहों को छोड़कर बाकी बार्डर पर हालात पूरी तरह सामान्य रहे। दिल्ली पुलिस ने बदरपुर बार्डर, कालिंदीकुंज, डीएनडी, चिल्ला, न्यू अशोक नगर, नोएडा सेक्टर-11 (मयूर विहार), गाजीपुर (दिल्ली गेट), कौशांबी (आनंद विहार), अप्सरा बार्डर, भोपरा बार्डर, सिंघु, टिकरी, दिल्ली-गुरुग्राम, ढांसा आदि बार्डर पर सुरक्षा के कड़े इंताजम किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 20
यूपी गेट का हाल
- फोटो : शुजात आलम
लगातार यहां ड्र्रोन से नजर रखी जा रही थी। किसान नेताओं ने सभी से अपील की थी कि बंद के दौरान किसी भी प्रकार की हिंसा न करें। टिकरी, गाजीपुर बार्डर व चिल्ला बार्डर पर किसान थोड़ा उग्र नारेबाजी करते हुए दिखे, लेकिन किसी ने भी शांति भंग नहीं की। संयुक्त आयुक्त, डीसीपी, एसीपी और सभी एसएचओ अपने-अपने इलाकों में गश्त पर रहे। कहीं भी किसी तरह के जोरजबरदस्ती की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
5 of 20
Farmers protest
- फोटो : जी पाल
भारत बंद के लिए दिल्ली पुलिस के 40 हजार जवानों के अलावा अर्द्धसैनिक बलों की 100 कंपनियों को सुरक्षा के लिए लगाया गया था। साउथ एक्सटेशन पार्ट-1, पार्ट-2, जीके, लाजपत नगर, डिफेंस कालोनी, कनॉट प्लेस, कोटला मुबारक पुर, सरोजनी नगर व कुछ अन्य बाजारों में आम दिनों की तरह चहल-पहल रही। हालांकि सरोजनी नगर मार्केट के दुकानदारों ने अपने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किसानों का समर्थन किया। ज्यादातर लोगों का कहना था कि सरकार को किसानों की मांगों को मान लेना चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।