राजधानी दिल्ली में किसानों के आंदोलन के बीच राजधानी किले में तब्दील हो गई है। दिल्ली चलो आंदोलन की घोषणा के बाद से ही दिल्ली के बॉर्डरों पर सुरक्षा कड़ी कर दी और वाहनों की चेकिंग के साथ ही सड़कों पर जाम लग गया।
2 of 7
दिल्ली के रजोकरी बॉर्डर पर महाजाम
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली हरियाणा को जोड़ने वाले गुरुग्राम बॉर्डर और दिल्ली गाजियाबाद को जोड़ने वाले गाजीपुर बॉर्डर पर लंबा जाम लग गया। घंटों गाडि़यां सड़कों पर रेंगती दिखी। पुलिस ने कई सड़कों को सील कर दिया है और कई मार्गों में परिवर्तन किया है।
3 of 7
सिंघू बॉडर RAF
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने एक बार फिर दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा को कड़ा कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने सिंघु और टीकरी बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया है। विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) जोन-दो रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि सिंघु व टीकरी के आसपास की दिल्ली-हरियाणा की कुछ सीमाएं खोल रखी हैं। किसानों के आंदोलन को देखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
4 of 7
दिल्ली सड़कों पर जाम
- फोटो : सोशल मीडिया
राजधानी के सीमावर्ती इलाकों पर चौकसी बढ़ा दी गई। खाली प्लॉट और आसपास की सड़कों पर टेंट लगाकर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। रोज शाम इन इलाकों में तैनात पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग की जा रही है। सुरक्षाकर्मियों के बीच आपस में संवाद कायम करने के लिए वैकल्पिक तौर पर एक ऐसी यूनिट बनाई गई है, जो कंट्रोल रूम की तर्ज पर काम कर रही है।
5 of 7
दिल्ली गुरुग्राम बॉर्डर पर जाम
- फोटो : सोशल मीडिया
बड़े पैमाने पर सुरक्षाकर्मियों के लिए खाने-पीने का इंतजाम किया गया है। कहीं तंबू तो कहीं पास के थानों में खाना बनाया जा रहा है। मुख्य मार्ग पर ही नहीं, बल्कि सीमाओं से जुड़े अंदरूनी इलाकों की छोटी सड़कों पर भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं।