{"_id":"6b02eb31b28fab65f9057be2","slug":"aap-lashes-out-at-bjp-over-delay-in-road-construction-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-164371-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सड़क निर्माण में देरी पर भाजपा पर भड़की आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सड़क निर्माण में देरी पर भाजपा पर भड़की आप
विज्ञापन
29 नवंबर तक सड़क निर्माण की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी, मांग दो साल के कार्यकाल का हिसाब
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बुराड़ी की मुख्य सड़क के निर्माण में हो रही देरी को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। बुराड़ी के विधायक संजीव झा ने कहा कि यदि 29 नवंबर तक सड़क निर्माण की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई, तो पार्टी क्षेत्र की सभी कॉलोनियों के निवासियों को साथ लेकर बड़ा आंदोलन करेगी।
आप विधायक ने आरोप लगाया कि सीवर लाइन का काम पूरा होने के बाद सड़क निर्माण के लिए टेंडर जारी कर खोला भी जा चुका था, लेकिन ठेकेदार को कार्य आवंटित करने के बजाय सरकार ने टेंडर रद्द कर दिया। उन्होंने दावा किया कि इस मामले में उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों और मंत्री प्रवेश वर्मा से कई बार मुलाकात की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। झा ने बताया कि बुराड़ी बाईपास से हिरणकी तक सड़क का निर्माण वर्ष 2016 में आप सरकार ने कराया था। वर्ष 2023 में यहां सीवर लाइन बिछाने का कार्य शुरू हुआ। पहले चरण में बुराड़ी बाईपास से लेबर चौक तक काम पूरा होने के बाद अक्टूबर 2024 में सड़क बना दी गई थी, जबकि दूसरे चरण का काम फरवरी 2026 तक पूरा होना था, जो अब तक अटका हुआ है। उन्होंने भाजपा सरकार से दो साल के कार्यकाल का हिसाब मांगते हुए कहा कि सड़क निर्माण राजनीति का नहीं, बल्कि जनसुविधा का विषय है।