{"_id":"6056b8528ebc3ec89a5c6292","slug":"owner-killing-faridabad-murder-sagar-and-komal-engagement-was-a-conspiracy-father-and-uncle-had-already-prepared-a-murder-plan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद ऑनर किलिंग: साजिश थी सागर और कोमल की सगाई, पिता और चाचा ने पहले ही बना लिया था खौफनाक प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद ऑनर किलिंग: साजिश थी सागर और कोमल की सगाई, पिता और चाचा ने पहले ही बना लिया था खौफनाक प्लान
Sun, 21 Mar 2021 08:36 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 21 Mar 2021 08:36 AM IST
विज्ञापन
faridabad murder case
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ थाना इलाके की सेक्टर-2 निवासी युवती ने अपनी मर्जी से शादी की तो पुलिसकर्मी चाचा और पिता ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। सेक्टर-2 निवासी 27 वर्षीय कोमल ने हत्या से पहले 17 मार्च की दोपहर को ही अपने पति सागर से मिलकर अनहोनी की आशंका जाहिर की थी।
पुलिस ने आरोपियों को किया कोर्ट में पेश
- फोटो : अमर उजाला
कोमल को अपने परिजनों पर शक था। उसे लगने लगा था कि जल्द कुछ बड़ी अनहोनी हो सकती है। दोपहर बाद ही कोमल की मां और भाई को मामा के पास भेजकर देर रात पिता व उसके चाचा ने बातचीत करने के बहाने उसके कमरे का दरवाजा खुलवाया। उसके बाद कोमल के दुपट्टे से ही गला दबा दिया।
कोमल का पति सागर
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने हत्यारोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया। मामले में पुलिस ने एक दिन का रिमांड लिया है। कोमल के पति सागर यादव ने बताया कि 17 मार्च की दोपहर कोमल उससे बल्लभगढ़ के एक कैफे में मिलने आई थी। कोमल ने उससे कहा कि घर में काफी अजीब माहौल है। उसे अपने परिवार से जान का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोमल और उसका पति सागर
- फोटो : अमर उजाला
सागर ने उसे समझाया कि अब शादी हो चुकी है। दोनों परिवारों ने मिलकर उनकी सगाई भी कराई है। रीति रिवाज से शादी के बाद वह उसे घर ले जाएगा। सागर के समझाने पर कोमल शांत हुई और ऑटो से घर चली गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने कोमल को सागर के घर से लाने के समय ही बेटी की हत्या की कहानी तैयार कर ली थी।
विज्ञापन
komal murder case
- फोटो : अमर उजाला
सागर और कोमल की सगाई साजिश थी। किसी को कोमल की हत्या में उसके ही परिजनों पर शक न हो, इसलिए उन्होंने सागर और कोमल के रिश्ते पर कोई गुरेज नहीं किया। दोनों के रिश्ते से सबसे ज्यादा कोमल के चाचा शिवकुमार को नाराजगी थी।