फरीदाबाद के सेक्टर-24 स्थित मुजेसर औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी में लगी भीषण आग और धमाकों के बाद घायलों का इलाज जारी है। हादसे में कई लोग घायल हुए थे, जिनमें से 14 को बीके नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार को अधिक झुलसने के कारण सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, जबकि चार लोग स्वयं डिस्चार्ज हो गए। वर्तमान में छह घायलों का उपचार चल रहा है। अस्पताल में भर्ती घायलों में रवींद्र, विपिन, जगराम, शीशपाल, घुल्लड और लोकमान शामिल हैं।
Faridabad Blast: धमाके से किसी का कान का पर्दा फटा, किसी को आई गंभीर चोट, 150 मीटर के दायरे तक नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 17 Feb 2026 06:44 PM IST
सार
मुजेसर औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में भीषण आग और धमाकों से कई लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुरुआती छानबीन में हादसे के पीछे की वजह भी सामने आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन