फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉक्टर परिवार हत्याकांड: पुलिस के इस कदम से सामने आएगा असली सच, मिले सबूत

Mon, 11 Nov 2019 07:15 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: Prachi Priyam Updated Mon, 11 Nov 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
Faridabad police get clues of Dr Praveen murder case accused
sector 7A - फोटो : अमर उजाला

फरीदाबाद के सेक्टर-सात-ए स्थित सावित्री भवन में शुक्रवार रात हुए डॉक्टर प्रवीण मेहंदीरत्ता, उनकी पत्नी, बेटी व दामाद की हत्या के मामले में फोन कॉल की डिटेल भी अहम साबित हो सकती है। इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच को मिलते ही कुल दस टीमें सक्रिय हो गई हैं। क्राइम ब्रांच ने हत्यारोपी की पहचान कर हत्या में प्रयुक्त कुछ सामान भी बरामद कर लिया है। हत्यारोपी अभी भी फरार है।

Faridabad police get clues of Dr Praveen murder case accused
स्कूटी की चाबी बरामद - फोटो : अमर उजाला

इस स्थिति में क्राइम ब्रांच की टीम डॉक्टर प्रवीण, उनकी पत्नी सुदेश उर्फ भारती, बेटी प्रियंका, दामाद सौरभ, बेटा दर्पण समेत हत्यारोपी मुकेश के मोबाइल की भी कॉल डिटेल निकलवाई जाएगी। चारों लोगों की हत्या के बाद आरोपी वहां से मोबाइल लेकर फरार हो गया था। डॉक्टर की बेटी प्रियंका का मोबाइल फोन आरोपी ने अजरौंदा के समीप फेंक दिया था। इसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

Faridabad police get clues of Dr Praveen murder case accused
मृतक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

खून से सने कपड़े और प्रियंका का मोबाइल बरामद

एसीपी ने बताया कि आरोपी मुकेश के घर से ही पुलिस ने हत्याकांड में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर ली है। उसकी चाबी पर भी खून के निशान मिले हैं। इसके अलावा आरोपी के खून से सने कपड़े और प्रियंका का मोबाइल भी पुलिस ने अजरौंदा के पास झाड़ियों से बरामद कर लिया है। हालांकि डॉक्टर मेहंदीरत्ता का मोबाइल अभी नहीं मिला है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Faridabad police get clues of Dr Praveen murder case accused
हत्याकांड का आरोपी - फोटो : अमर उजाला

मालूम हो कि फरीदाबाद सेक्टर 7ए निवासी रेडियोलॉजिस्ट डॉ. दंपति समेत चार लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी की शिनाख्त कर ली है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मुकेश घर में एक लेटर छोड़ कर गया था और फिलहाल फरार है।

विज्ञापन
Faridabad police get clues of Dr Praveen murder case accused
आरोपी की स्कूटी - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि सेक्टर-7ए में हुए इस चौहरे हत्याकांड में पुलिस को स्कूटी वाले व्यक्ति की तलाश शुरू से ही है, जो रात में 10.30 बजे डॉ. प्रवीण के घर में दाखिल हुआ और 11.56 मिनट पर घर से निकल गया था। इन 86 मिनटों में उसने दो परिवारों को उजाड़ दिया। फोरेंसिक टीम को उसी समय जांच में पूरे घर में एक अज्ञात व्यक्ति के पैरों के निशान मिले थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed